18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आवास के लिए राशि मिलने के बाद भी हितग्राहियों ने शुरू नहीं किया निर्माण

केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों की लापरवाही देखने को मिल रही है। तीन माह पूर्व 21 हजार 448 हितग्राहियों के खाते में योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि डाली गई है। इनमें से 1966 हितग्राहियों ने आवास का निर्माण शुरू नहीं किया है। अब ऐसे हितग्राहियों को नोटिस जारी करने […]

2 min read
Google source verification
केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों की लापरवाही देखने को मिल रही है। तीन माह पूर्व 21 हजार 448 हितग्राहियों के खाते में योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि डाली गई है।

केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों की लापरवाही देखने को मिल रही है। तीन माह पूर्व 21 हजार 448 हितग्राहियों के खाते में योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि डाली गई है। इनमें से 1966 हितग्राहियों ने आवास का निर्माण शुरू नहीं किया है। अब ऐसे हितग्राहियों को नोटिस जारी करने की तैयारी है। वहीं 50 से अधिक हितग्राहियों ने आवास बनाने के बजाय राशि अन्य कार्यों में खर्च कर दी है। इस तरह के सबसे ज्यादा मामले गुंडरदेही ब्लॉक में सामने आए हैं।

आवास नहीं बनाने का अलग-अलग कारण

प्रधानमंत्री आवास विभाग के मुताबिक राशि जारी होने के बाद भी आवास नहीं बनाने का कारण हितग्राहियों ने अलग-अलग बताया है। कोई शादी का कारण, तो कोई राशि कमी और कुछ ने जिस जगह पर रह रहे हैं, वहां भवन तोडऩे के बाद रहने के लिए जगह नहीं होने का कारण बताया है। हालांकि विभाग ने सभी हितग्राहियों को जल्द प्रधानमंत्री आवास निर्माण शुरू करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :

कुंदरूपारा पानी टंकी : नल से पानी के लिए माह भर और इंतजार

किस ब्लॉक में कितने हितग्राही नहीं बना रहे आवास

विकासखंड - काम शुरू नहीं करने वाले हितग्राही
बालोद - 227
डौंडी - 260
डौंडीलोहारा - 462
गुंडरदेही - 847
गुरुर - 170
कुल - 1966

गुंडरदेही में 50 हितग्राहियों ने राशि का किया दुरुपयोग

गुंडरदेही जनपद के मुताबिक बीते सत्र में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास में 50 हितग्राही ऐसे हैं, जिन्होंने स्वीकृत राशि को निकालकर प्रधानमंत्री आवास निर्माण करने के बजाय निजी उपयोग कर लिया। लगभग एक से डेढ़ साल से प्रधानमंत्री आवास का निर्माण नहीं कर रहे हैं। गुरुर क्षेत्र में भी लगभग 50 से अधिक हितग्राहियों ने भी राशि निकाल ली थी। हालांकि इन हितग्राहियों से राशि वसूल की गई। कुछ से वसूली बाकी है।

यह भी पढ़ें :

करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं संवर सका स्टेडियम

जनदर्शन में आ रहे आवास के लिए आवेदन

जिला जनदर्शन में अब लगातार प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दिलाने आवेदन आ रहे हैं। कुछ माह पहले आवेदन बहुत कम आ रहे थे। अब ऐसा नियम बनाया गया है कि जब प्रधानमंत्री आवास बनाना शुरू करेंगे, तब हितग्राही खाते से राशि निकाल पाएंगे।

काम शुरू नहीं करने की हितग्राहियों से ली जा रही जानकारी

जिला पंचायत बालोद सीईओ सुनील कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि जिन हितग्राहियों के खाते में प्रथम किस्त की राशि चली गई है, उससे प्रधानमंत्री आवास निर्माण शुरू करना चाहिए। इन हितग्राहियों के पास जाकर जानकारी ली जा रही है कि क्यों काम शुरू नहीं किया है।