30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फुटबॉल खिलाड़ी किरण को शहीद पंकज विक्रम और कोच सुदर्शन को मिलेगा वीर हनुमान सिंह सम्मान

बालोद जिले के दो खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुवार को रायपुर में मुख्यमंत्री व खेल मंत्री के हाथों सम्मानित होंगे। बालोद कुंदरूपारा निवासी 20 वर्षीय किरण पिस्दा पिता महेश राम पिस्दा को शहीद पंकज विक्रम सम्मान दिया जाएगा। वे नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी हैं। दल्लीराजहरा के नेशनल एथलेटिक्स खिलाड़ी व कोच सुदर्शन कुमार सिंह को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
बालोद जिले के दो खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुवार को रायपुर में मुख्यमंत्री व खेल मंत्री के हाथों सम्मानित होंगे। बालोद कुंदरूपारा निवासी 20 वर्षीय किरण पिस्दा पिता महेश राम पिस्दा को शहीद पंकज विक्रम सम्मान दिया जाएगा। वे नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी हैं। दल्लीराजहरा के नेशनल एथलेटिक्स खिलाड़ी व कोच सुदर्शन कुमार सिंह को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Samman बालोद जिले के दो खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुवार को रायपुर में मुख्यमंत्री व खेल मंत्री के हाथों सम्मानित होंगे। बालोद कुंदरूपारा निवासी 20 वर्षीय किरण पिस्दा पिता महेश राम पिस्दा को शहीद पंकज विक्रम सम्मान दिया जाएगा। वे नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी हैं। दल्लीराजहरा के नेशनल एथलेटिक्स खिलाड़ी व कोच सुदर्शन कुमार सिंह को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर पूरा जिला गर्व महसूस कर रहा है। पहली बार जिले के दो खिलाड़ियों को एक साथ सम्मानित किया जाएगा।

किरण भारतीय फुटबाल टीम का हिस्सा

फुटबाल खिलाड़ी किरण पिस्दा भारतीय अंतरराष्ट्रीय अंडर-19 फुटबॉल टीम की सदस्य हंै। वर्तमान में ओडिशा फुटबॉल क्लब से खेलती हैं। उनकी बदौलत टीम ने कई बार फुटबाल मैच में जीत हासिल की। वे देश के अलावा विदेशों में भी भारतीय फुटबाल टीम के साथ जुड़कर खेल चुकी हैं।

यह भी पढ़ें :

खनिज मद से राजहरा का विकास नहीं करने के विरोध में बंद रहा राजहरा, वाहन रैली निकाली

तीन अंतरराष्ट्रीय व 25 नेशनल खेल चुकी

पिता महेश राम पिस्दा ने बताया कि किरण अब तक कुल तीन अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैच व 25 नेशनल गेम्स खेल चुकी हैं। कई मेडल भी जीत चुकी हैं। उन्होंने नेपाल, यूरोप के जेग्रेब क्रोशिया के खिलाफ खेल चुकी हैं। स्कूली गेम्स व केरला ब्लास्टर की टीम में शामिल होकर असम, मणिपुर, अंडमान निकोबार, अनुगुल (ओडिशा), अंबाला, गुंटूर, चेन्नई व सीनियर नेशनल में पंजाब कटक, अरुणाचल प्रदेश, केरला में खेल चुकी हैं। इंडियन कैंप जमशेदपुर के अलावा यूनिवर्सिटी गेम में भुवनेश्वर खेल चुकी हैं। प्रोफेशनल गेम के रूप में भुवनेश्वर में भी हीरो इंडियन वी लीग खेल चुकी हैं। इसी वर्ष केरल में आयोजित केरला वुमेंस लीग में केरला ब्लास्टर की ओर से फारवर्ड में खेला। बेहतर प्रदर्शन कर इंडियन फुटबॉल टीम के सलेक्टर्स का ध्यान आकर्षित किया। बीते साल ही क्रोशिएन महिला कप में भी जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें :

ये कैसी मनमर्जी : जर्जर स्कूल की छत का करना था मरम्मत, पीडब्ल्यूडी ने दूसरे स्कूल की छत तोड़कर बना दी

सुदर्शन कुमार ने भी जीते कई मेडल

दल्लीराजहरा के एथलेटिक्स खिलाड़ी व कोच सुदर्शन कुमार सिंह बीएसपी से खेलते हुए कई मेडल जीत चुके हैं। नेशनल गेम्स, स्कूल गेम्स में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बेहतर खेल व प्रशिक्षण की वजह से उन्हें वीर हनुमान खेल पुरस्कार मिलेगा। वे अब तक 1075 बालक बालिका खिलाड़ी को प्रशिक्षण दे चुके हैं। नेशनल, छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय खेल, वेस्ट जोनल खेल एवं ऑल इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1991 से 2020 तक कुल 563 गोल्ड मेडल, 324 सिल्वर मेडल एवं 224 कांस्य पदक जीत चुके हैं।