19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

balod जिले में दोनों दलों से चार स्टार प्रचारकों ने प्रत्याशियों के पक्ष में किया था प्रचार

कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाजपा के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा प्रचार की कमान संभाली।

less than 1 minute read
Google source verification
कांग्रेस की प्रियंका, भूपेश व भाजपा के रामेश्वर, हिमंता ने किया प्रचार

बालोद जिला

बालोद. जिले में चार स्टार प्रचारकों ने प्रचार किया। कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाजपा के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा प्रचार की कमान संभाली।

भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी व कार्यकर्ता के बीच हमला, थाने में शिकायत
गुंडरदेही विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र साहू ने अपने ऊपर हमला के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी काउंटर केस दर्ज करवाया था, जिसकी जिले की राजनीति में चर्चा रही। जिले में कुल 814 मतदान दल बनाए गए हैं।

बीते साल 2018 के चुनाव में नोटा की यह थी स्थिति
संजारी बालोद -2913
डौंडीलोहारा विधानसभा -4842
गुंडरदेही विधानसभा -5014

तीनों विधानसभा की प्रमुख तीन समस्या

संजारी बालोद
जिले के पुरातत्व धरोहरों को संरक्षित करने पर ध्यान नहीं।
जिला मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय नहीं खुल पाया।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों की भर्ती नहीं। लगातार निश्चेतना रोग विशेषज्ञ व स्त्री रोग चिकित्सक की मांग की जा रही है।

डौंडीलोहारा विधानसभा
कुछ बांध ऐसे हैं, जो वर्षों से अधूरे हैं। उसे पूरा करने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
डौंडी क्षेत्र लाल पानी से ग्रसित है। आंदोलन के बाद भी समस्या से मुक्ति नहीं मिली।
वनांचल क्षेत्रों में जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं हुई।
खेतों में सिंचाई के साधन नहीं हैं जबकि किसानों के खेत से कुछ दूर पर बांध हैं।

गुंडरदेही विधानसभा
बेरोजगारों को रोजगार दिलाने कोई पहल नहीं हुई। यहां भी उद्योग खोलने की जरूरत।
कुछ सड़कें ऐसी हैं, जो जर्जर हैं, लेकिन मरम्मत पर ध्यान नहीं।