
परिणाम से बालोद ने शिक्षाधानी दुर्ग-रायपुर को पीछे छोड़ा
बालोद. माध्यमिक शिक्षा मंडल से जारी बारहवीं के परीक्षा परिणाम में हालांकि जिले से एक भी विद्यार्थी ने मेरिट में स्थान न बना पाया हो, लेकिन विद्यार्थियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षाधानी दुर्ग-रायपुर को भी पीछे छोड़ दिया है। मेरिट में स्थान न बना पाने के बावजूद परीक्षा परिणाम के मामले में पूरे प्रदेश में बालोद जिला दूसरे स्थान पर रहा।
बालोद जिले में 87.21 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण
यहां 87.21 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 90.09 फीसदी परीक्षा परिणाम के साथ जशपुर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। मिली जानकारी के मुताबिक बीते साल की तुलना इस बार 7 फीसदी अच्छे परीक्षा परिणाम आए हैं। बिते साल 80 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इसलिए पूरे प्रदेश में बालोद दूसरे स्थान पर है।
93.40 फीसदी अंक के साथ आदर्श बालक स्कूल का लाकेश रहा प्रथम
कक्षा बारहवीं में शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद के लाकेश कुमार ने 93.40 फीसदी अंक लेकर पूरे जिले में प्रथम स्थान पर रहा। जिले में बारहवीं के नतीजे अनुसार 3412 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में कुल 10393 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिलाई थी। इसमें से 9056 विद्यार्थी पास हुए और 938 बच्चों को पूरक की प्रात्रता है। इसमें से 4082 बालक व 4974 बालिका शामिल हैं।
आगे अऔर परिणाम सुधारने का प्रयास जारी रहेगा
परिणाम के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी, बालोद आरएल ठाकुर ने कहा कि परीक्षा परिणाम संतोष जनक है। कक्षा दसवीं की हितांशी जैन ने 97 फीसदी अंक लेकर मेरिट में स्थान बनाकर जिले को गौरवान्वित किया है। बारहवीं में भी परीक्षा परिणाम बेहतर है। पूरे प्रदेश में बालोद का दूसरा स्थान है। आगे और परिणाम सुधारने का प्रयास जारी रहेगा।
पहली बार दसवीं व बारहवीं का परीक्षा परिणाम एक साथ
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पहली बार कक्षा दसवीं व बारहवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम एक साथ दोपहर एक बजे घोषित किया। इस परिणाम में जिला शिक्षा विभाग का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ, पर प्रदेश भर में बालोद जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। कक्षा बारहवीं में भले ही किसी भी छात्र ने मेरिट में स्थान न बना पाया हो, पर परिणाम पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा।
----
Published on:
11 May 2019, 8:10 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.