20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी खबर, छत्तीसगढ़ में इस नियम में संशोधन से 21 हजार से ज्यादा सहायक शिक्षकों को मिलेगी पदोन्नति, बनेंगे प्रधान पाठक

रायपुर संभाग में 5072, बिलासपुर संभाग में 4690, दुर्ग संभाग में 4269, बस्तर संभाग में 3648, सरगुजा संभाग में 4032 के करीब शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पदों पर एलबी संवर्ग के सहायक शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा।

2 min read
Google source verification

बालोद

image

Dakshi Sahu

Nov 24, 2021

बालोद. शिक्षकों की पदोन्नति में 5 वर्ष के शैक्षणिक अनुभव को वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत घटाकर 3 वर्ष करने का छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि सामान्य प्रशासन व वित्त विभाग से सहमति के बाद कैबिनेट में प्रस्ताव कर आदेश जारी करने की मांग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कमलप्रीत सिंह सचिव स्कूल शिक्षा विभाग व केसी काबरा अतिरिक्त संचालक से मुलाकत कर की थी। उन्होंने बताया कि रायपुर संभाग में 5072, बिलासपुर संभाग में 4690, दुर्ग संभाग में 4269, बस्तर संभाग में 3648, सरगुजा संभाग में 4032 के करीब शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पदों पर एलबी संवर्ग के सहायक शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा।

मानक ग्रेड अंक में सुधार होगा
छत्तीसगढ़ के शाला का ग्रेड अंक निम्नतम है। प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के 22 हजार पद की पूर्ति करने से राष्ट्रीय स्तर पर शाला के मानक ग्रेड अंक में सुधार होगा। वर्तमान भर्ती व पदोन्नति नियम 2019 में भी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद 100 प्रतिशत पदोन्नति से ही भरा जाना है। जिसमें सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग की ही पदोन्नति होगी, क्योंकि पूर्व के सहायक शिक्षक शेष नहीं है, जो है वे पात्र नहीं है या पदोन्नति में जाना नहीं चाहते है। विभाग में मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के 6 हजार, व्याख्याता के 10 हजार, शिक्षक के 8 हजार व प्राचार्य के लगभग 2800 पद रिक्त हैं।

मिलेगी पदोन्नति
एसोसिएशन के प्रांतीय संगठन सचिव प्रदीप साहू, जिला संयोजक बीरबल देशमुख, रामकिशोर खरांशु, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शांडिल्य, वीरेंद्र देवांगन, संतोष देवांगन, कामता प्रसाद साहू, जिला सचिव नरेंद्र कुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार कुम्भकार, जिला मीडिया प्रभारी रघुनंदन गंगबोईर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया। कहा कि इस निर्णय से हजारों पदों पर एलबी संवर्ग के शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। 22 हजार प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक व करीब 8 हजार शिक्षक के पदों पर सहायक शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति मिलेगी।