29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांवड़ यात्रा निकालकर भगवान शिव का किया जलाभिषेक

ग्राम पंचायत कुसुमकसा शिव मंदिर से सैकड़ों शिव भक्तों ने पंडित लखन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा निकाली गई। राजहरा के झरन मंदिर पहुंचकर वहां के कुंड से पवित्र जल लेकर पुन: कुसुमकसा शिव मंदिर पहुंची और भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।

2 min read
Google source verification
कुसुमकसा शिव मंदिर से निकली यात्रा, झरन मंदिर के कुंड से उठाया जल

कांवड़ यात्रा

बालोद/दल्लीराजहरा. ग्राम पंचायत कुसुमकसा शिव मंदिर से सैकड़ों शिव भक्तों ने पंडित लखन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा निकाली गई। राजहरा के झरन मंदिर पहुंचकर वहां के कुंड से पवित्र जल लेकर पुन: कुसुमकसा शिव मंदिर पहुंची और भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। सावन के पवित्र महीने में प्रत्येक वर्ष शिव मंदिर के पुजारी लखन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष भी जनपद सदस्य संजय बैस ने पूजा-अर्चना कर कांवड़ यात्रा रवाना की। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रा में कैलाश पर्वत की झांकी, भगवान भोले नाथ और पार्वती मां की मनोरम झांकी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांकी राजू सिन्हा के कुशल नेतृत्व में यात्रा में ऊर्जा का संचार किया।

कावड़ियों पर की गई पुष्पवर्षा
मानपुर चौक पर रोशन कुकरेजा, शैलेष जैन, मनोज दासानी, विजय शदानी ने स्वागत किया। कावड़ियों के जलपान की व्यवस्ता की। चिखलाकसा महिला मंडल डीबी ग्रुप ने आरके साहू के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। माहेश्वरी आटो पाट्र्स के सौजन्य से फल वितरण किया गया।

स्वागत कर कावड़ियों के पैर धुलाए
राजहरा व्यापारी संघ और विशाल मोटवानी ने कांवडिय़ों का स्वागत एवं पुष्प वर्षा कर कावड़ियों के पैर धुलाए। शीतला मंदिर के पास भाजयुमो के अध्यक्ष संजीव सिंह ने साथियों के साथ कांवडिय़ों को फूल माला पहनाई। राजहरा परिवहन संघ ने फल वितरण किया। पुराना बाजार महाकाल महिला मंडल ने शरबत और हलवा वितरण किया।

मंदिर समिति ने किया स्वागत
कावड़ियों झरन मंदिर पहुंचते ही मंदिर समिति के अधक्ष्य रमेश मित्तल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जल लेकर राजहरा के दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां पर पुजारी के साथ कन्हैया लाल कुकरेजा, राजा राम उपाध्याय, संतोष खंडेलवाल, प्रमोद गुप्ता ने अभिनंदन किया। कांवडिय़ों ने भगवान शिव का अभिषेक कर शिव चालीसा का पाठ किया।

जलाभिषेक कर महाआरती की
कावड़ियों का जत्था कुसुमकसा पहुंचकर शिव मंदिर में जलाभिषेक कर शिव महाआरती की। यात्रा में राम जानकी सेवा समिति की अग्रणी भूमिका रही। यात्रा में संतोष जैन, भूपेंद्र मिश्रा, गौरी शंकर साहू, राजेश तापडिय़ा, गांगुली, नितिन जैन, मनीष जेठवानी, नंद किशोर पिस्दा, वीरेंद्र सिन्हा, पूनम सिन्हा, देवेश सिन्हा, जीवन साहू, गोविंद सिन्हा, मुरली जेठवानी उपस्थित रहे। संयोजक जनपद सदस्य संजय बैस ने सभी का आभार जताया।

Story Loader