14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना : 60210 क्विंटल शक्कर का उत्पादन, 22 फरवरी तक चलेगी पेराई

गन्ने की पेराई व शक्कर उत्पादन के मामले में दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना ने बीते साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल गन्ना पेराई सत्र समापन की ओर है। गन्ने की आवक कम होने से कारखाना प्रबंधन 22 फरवरी तक गन्ना पेराई करने की बात कह रहा है। विभाग की माने तो गन्ना लाने में 15 से 20 किसानों से लगभग 1000 मीट्रिक टन गन्ना और आने का अनुमान लगाया है।

2 min read
Google source verification
मां दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना

मां दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना : 60210 क्विंटल शक्कर का उत्पादन, 22 फरवरी तक चलेगी पेराई

बालोद. गन्ने की पेराई व शक्कर उत्पादन के मामले में दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना ने बीते साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल गन्ना पेराई सत्र समापन की ओर है। गन्ने की आवक कम होने से कारखाना प्रबंधन 22 फरवरी तक गन्ना पेराई करने की बात कह रहा है। विभाग की माने तो गन्ना लाने में 15 से 20 किसानों से लगभग 1000 मीट्रिक टन गन्ना और आने का अनुमान लगाया है।कारखाना के प्रबंध संचालक राजेश कुमार राठिया ने बताया कि 5 दिसंबर 2022 से गन्ना पेराई शुरू हुई थी, जो 22 फरवरी तक चलेगी। अब तक 56,753 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई हो चुकी है। इस बार रिकवरी दर बीते साल से 15 प्रतिशत बढ़कर 10.75 हो गई है। यह रेटिंग और बढ़ेगी। अभी चार दिन और गन्ने की पेराई चलेगी।

19.50 करोड़ का शक्कर उत्पादन कर चुके
कारखाना के मुताबिक बिना किसी खराबी के इस साल भी गन्ने की पेराई चली। गन्ने की पेराई अधिक होने से इस बार 60210 क्विंटल शक्कर का उत्पादन हो चुका है। उत्पादित शक्कर की कीमत लगभग 19 करोड़ 50 लाख रुपए है।

बेहतर है रिकवरी दर, पहुंचा 10.75
उन्होंने कहा कि इस साल रिकवरी दर काफी बेहतर है। बीते साल 10.60 था, लेकिन इस बार 10.75 है। अभी रिकवरी दर और बढ़ सकती है। किसानों को गन्ने की खेती के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसका लाभ कारखाने के साथ किसानों को मिले।

इस बार 600 हेक्टेयर अधिक में गन्ने की खेती
कारखाना प्रबंधन के मुताबिक बीते साल जिले में कुल 770 हेक्टेयर में ही लगभग 650 किसानों ने गन्ने की फसल ली थी। इस साल लगभग 1148 किसानों ने 1170 हेक्टेयर में गन्ना की फसल ली थे। अब कृषि विभाग व शक्कर कारखाना की गन्ना विस्तार टीम इस बार और ज्यादा किसानों को जागरूक करने की बात कह रही है। ताकि आने वाले साल में सिर्फ जिले के किसानों के भरोसे ही पेराई चले। इस पेराई सत्र में 5 प्रतिशत गन्ना अन्य जिले से मंगाया गया था।

ज्यादा गन्ना उत्पादन की उम्मीद
विभाग अब किसानों को गन्ना उत्पादन पर जोर देने का प्रयास कर रहा है। घर-घर जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं। इस बार नए गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या भी बढ़ रही है। उम्मीद है कि आने वाले सत्र में अधिक गन्ना उत्पादन होगा।

गन्ना पेराई 22 तक
दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक राजेश कुमार राठिया ने कहा कि कारखाना में अधिकांश किसानों ने गन्ना बेच दिया है। गन्ना पेराई 22 फरवरी तक चलेगी। बीते साल की तुलना में इस बार स्थिति बेहतर है। रिकवरी दर 10.75 पहुंच चुका है। शक्कर का उत्पादन 60210 क्विंटल है।