
देवी प्रतिमाओं की सामूहिक विसर्जन यात्रा
बालोद. बुधवार को जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में क्वांर नवरात्रि के आखिरी दिन भक्ति भाव के साथ देवी मंदिरों में ज्योत जंवारा, मां दुर्गा, काली, सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। 9 दिनों तक चली आराधना के बाद बाजे-गाजे और ज्योत जंवारा के साथ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया तो मंदिर एवं दुर्गा पंडाल सहित गांव सूने हो गए। देवी जस भक्ति गीतों के साथ माता को विदाई दी गई। माता के भक्त देवी मां की भक्ति में लीन होकर देर शाम तक प्रतिमाओं का विसर्जन का दौर चलता रहा।
सोमवार से शुरू हो गया था प्रतिमाओं का विसर्जन
ज्योत जंवारा होथे माता विसर्जन तोर... जसगीत के साथ नम आंखों से माता रानी को विदाई दी। सोमवार को कई दुर्गा, सरस्वती पंडालों में विशेष पूजा के साथ ही विसर्जन यात्रा निकाली गई। जिला मुख्यालय सहित अधिकांश गांवों में मंगलवार तो कुछ देवी प्रतिमाओं को भक्ति भाव के साथ विसर्जन किया जाएगा।
धुमाल की धुन व जस गीतों में झूमे भक्त
विसर्जन यात्रा के दौरान भक्त धुमाल और भक्ति गीतों पर जमकर थिरके। बालोद में रामनवमी, गणेश विसर्जन, दुर्गा विसर्जन सहित अन्य पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। देवी प्रतिमाओं की सामूहिक विसर्जन यात्रा की बात कुछ और है। शनिवार को देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान धुमाल, बाजे-गाजे व जय अंबे जय दुर्गे, दुर्गा मैया की जय जयकारे के साथ नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। गंगा सागर तालाब में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विधि-विधान से किया विसर्जन
दर्जनों भक्त माता की भक्ति में लीन होकर झूमने लगे। ग्राम के बैगा ने हुम धूप देकर शांत कराया। कई भक्त मां दुर्गा के सामने झूमते हुए तालाब तक जा पहुंचे, जहां उन्हें भी शांत कराया गया। तालाब पहुंचकर पंडित के मंत्रोच्चारण और आरती के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में गंगा सागर तालाब में नगर सेना की टीम भी तैनात रही।
बांटा पोहा व पूड़ी सब्जी
नगर के जय स्तंभ चौक के पास बालाजी ग्रुप ने पोहा, पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया। प्रसाद पाने बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। देर शाम तक भंडारा चलता रहा।
पुलिस विभाग की टीम रही तैनात
विसर्जन यात्रा में भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन यात्रा निकाली गई।
Published on:
25 Oct 2023 11:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
