
Election news नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बालोद जिले के मतदाताओं में उत्साह देखा गया। कड़ी सुरक्षा के बीच नगर सरकार चुनने मतदाताओं ने मतदान किया। मंगलवार को सुबह 8े से शाम 5 बजे की स्थिति में जिलेभर के नगरीय निकायों में 73.54 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 74.52 प्रतिशत पुरुष व 72.66 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाला।
जिला निर्वाचन आयोग के मुताबिक जिले के नगरीय निकायों में कुल 86461 मतदाता हैं, जिसमें से 63586 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं 22875 मतदाताओं ने मतदान नहीं किया।
यह भी पढ़े :
2019 में हुए निकाय चुनाव से कम मतदान हुआ। उस समय 81.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिले की दो नगर पालिका और 6 नगर पंचायत सहित कुल 8 नगरीय निकायों के 8 अध्यक्ष पद के लिए 29 व 137 वार्ड पार्षदों को मिलाकर 376 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है।
अब इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 15 फरवरी को होगा। इस दिन स्ट्रांग रूम में वोटिंग मशीन में पड़े वोटों की गिनती की जाएगी। कड़ी सुरक्षा के बीच देर शाम को ईवीएम को स्ट्रांग रूम में लाया गया।
यह भी पढ़े :
जिले में नसबसे ज्यादा नजर बालोद नगर पालिका में है। यहां नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां अध्यक्ष पद के लिए सीधी टक्कर कांग्रेस की पद्मिनी साहू और भाजपा की प्रतिभा चौधरी के बीच है। फैसला 15 फरवरी को होगा। साथ ही कुल 20 वार्डों के पार्षदों की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी।
नगरीय चुनाव में नए मतदाताओं ने पहली बार मतदान किया। उन्होंने पहली बार मतदान करने का अनुभव भी बताया। इन मतदाताओं ने भी दूसरों से मतदान करने की अपील की।
जिले के नगरीय निकायों ने 164 मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए तगड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसी वजह से कहीं भी वाद विवाद की स्थिति सामने नहीं आई। हालांकि नगर के वार्ड 10 में वृद्ध मतदाता को मतदान नहीं कराने को लेकर हंगामा हो गया था। फिर अधिकारियों की समझाइश व नियम के तहत मतदान करने की अनुमति देने के बाद मामला शांत हुआ।
मंगलवार को मतदान कई जगह देर शाम तक चलता रहा। मतदान के बाद मतदान दल रात तक वापस स्ट्रांग रूम पहुंचा।
मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया, लेकिन वृद्ध मतदाताओं में भी उत्साह देखा गया। उन्होंने मतदान केंद्र में आकर मतदान किया। युवा मतदाताओ में भी जमकर मतदान किया।
नगर पालिका बालोद अंतर्गत पांडेपारा में खिलेश्वरी साहू की शादी हो रही है। मतदान के दिन हल्दी की रस्म थी। हल्दी की रस्म के बाद मतदान करने पहुंची।
नगर पंचायत गुरुर में सबसे ज्यादा 86.88 प्रतिशत मतदान व सबसे कम मतदान जिले के सबसे बड़ी नगर पालिका दल्लीराजहरा में हुआ यहां मात्र 65.96 प्रतिशत ही मतदान हुआ।
चुनाव को लेकर भाजपा के बड़े नेता, चुनाव संचालक यज्ञदत्त शर्मा, यशवंत जैन, राकेश यादव सहित अन्य नेताओं ने हर मतदान केंद्रों की जानकारी ली। इसी तरह कांग्रेस से विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी व कांग्रेस की अध्यक्ष प्रत्याशी पद्मिनी साहू भी मतदान केंद्रों में जाकर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।
निकाय - पुरुष - महिला - कुल मतदान - प्रतिशत में
नपा बालोद - 7588 - 8091 - 15,679 - 75.14
नपा दल्लीराजहरा - 11,410 - 12,136 - 23,546 - 65.96
नपं. डौंडी - 2127 - 2372 - 4499 - 81.93
नपं. अर्जुन्दा - 1696 - 1744 - 3440 - 77.83
नपं. डौंडीलोहारा - 1972 - 2132 - 4104 - 82.54
नपं. गुंडरदेही - 3050 - 3205 - 6255 - 84.48
नपं. गुरुर - 1350 - 1498 - 2848 - 86.88
नपं. चिखलाकसा - 1514 - 1701 - 3215 - 74.12
कुल 8 - 30,707 - 32,879 - 63,586 - 73.54
संबंधित विषय:
Published on:
11 Feb 2025 11:50 pm

बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
