7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करवा चौथ पर महिलाओं ने चांद के दर्शन कर पूजा की, पति ने पानी पिलाकर तुड़वाया व्रत

पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर करवा चौथ का पर्व बुधवार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न परिवार की महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ की पूजा की।

2 min read
Google source verification
महिलाओं में उत्साह : सोलह श्रृंगार कर पूजा में हुई शामिल,

करवा चौथ पर महिलाओं ने चांद के दर्शन कर पूजा की

बालोद. पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर करवा चौथ का पर्व बुधवार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न परिवार की महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ की पूजा की। महिलाओं ने भगवान शिव और पार्वती की आराधना कर पर्व मनाया। सोलह श्रृंगार कर शामिल हुई महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। चांद निकलते ही पति की पूजा की। पति ने पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तोड़ा। भगवान शिव और माता पार्वती को फूल, अक्षत और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की।

हाथों में लगाई मेहंदी, किया चांद का दर्शन
एक दिन पहले से ही महिलाओं ने करवा चौथ के लिए हाथों में मेहंदी रचा ली थी। दिनभर व्रत रखकर पूजन सामग्री खरीदने में जुटी रही। इस दिन भी बाजार में भीड़ दिखाई दी। रात में विधि-विधान से पूजा कर चांद का दर्शन कर पूजा की। पति के हाथों पानी व जूस पीकर व्रत तोड़ा।

इसलिए होती है चंद्रदेव की पूजा
शास्त्रों में चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है। इसलिए करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा कर महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

कथा पढऩे-सुनने की मान्यता
निकिता, रूपा ने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर करवा चौथ पर्व मनाया जाता है। पर्व सुहागिन महिलाओं के जीवन में खुशियां लेकर आता है। महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। दिनभर निर्जला उपवास के बाद शाम को चंद्रमा की पूजा कर व्रत का पारण होता है। मान्यता है कि जो सुहागन स्त्री करवा चौथ का निर्जला व्रत करती हैं और व्रत पूर्ण होने पर चंद्रमा को अघ्र्य देती हैं। उनके पति की लंबी उम्र होती है। करवा चौथ व्रत की कथा पढऩे सुनने की मान्यता है। कहते हैं कि इस कथा को पढऩे से व्रत का महत्व पता चलता है। दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होती।