29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Paddy purchase stopped : 6333 किसानों ने नहीं बेचा धान, 75.63 हजार क्विंटल की हुई खरीदी

धान खरीदी के अंतिम दिन तक एक लाख 47 हजार 876 किसानों ने ही धान बेचा, जो 95.89 प्रतिशत है।

2 min read
Google source verification
धान खरीदी के अंतिम दिन तक एक लाख 47 हजार 876 किसानों ने ही धान बेचा, जो 95.89 प्रतिशत है।

Paddy purchase 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हुई, जो 31 जनवरी को बंद हो गई। इस साल जिले की 122 सेवा सहकारी समितियों के 143 खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी हुई।

लक्ष्य से हुई कम धान खरीदी

धान खरीदी समाप्ति के बाद समिति प्रभारियों ने राहत की सांस ली है। इस बार लक्ष्य के मुताबिक कम धान खरीदी हुई है। इस बार एक लाख 54215 किसानों ने पंजीयन कराया था। अंतिम दिन तक एक लाख 47 हजार 876 किसानों ने ही धान बेचा, जो 95.89 प्रतिशत है। 6339 किसानों ने पंजीयन के बाद भी अपना धान नहीं बेचा।

यह भी पढ़ें :

नगर पालिका बालोद: पालिका अध्यक्ष पद से ज्योति शर्मा ने नाम वापस लिया, पार्षद पद से छह लोग मैदान से हटे

83 हजार क्विंटल खरीदी का था लक्ष्य

रकबे के हिसाब से बालोद जिले का 83 लाख क्विंटल धान खरीदी लक्ष्य था। अंतिम कार्य दिवस तक 75 लाख 63132.40 क्विंटल खरीदी हुई। वहीं धान का उठाव मिलर को 3601050.30 क्विंटल और संग्रहण केंद्र को 19 लाख 64 हजार 401.75 क्विंटल जारी किया गया है। उपार्जन केंद्रों पर 19 लाख 97 हजार 680.26 क्विंटल धान रखा हुआ है।

यह भी पढ़ें :

धान खरीदी : 6931 किसान अभी तक नहीं बेच पाए धान, 80 केंद्रों में 90 फीसदी खरीदी पूर्ण, अब बचे 5 दिन

धान परिवहन पूरा होने का इंतजार

धान खरीदी तो पूर्ण हो चुका है, लेकिन धान का परिवहन करना अभी भी बाकी है। जिले के धान खरीदी केंद्रों में 19 लाख क्विंटल से अधिक धान जाम है।

धान के उठाव में देरी तो सूखत का होगा खतरा

धान खरीदी केंद्रों में धान जाम है। धान का उठाव तेजी से नहीं किया गया तो सूखत का खतरा भी हो सकता है। फिलहाल अब धान का परिवहन में तेजी आने की उम्मीद है।

Story Loader