12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

धान का परिवहन शुरू, पहले दिन 1720 क्विंटल का उठाव

बालोद जिले के खरीदी केंद्रों से अब धान का परिवहन शुरू हो गया है। शुक्रवार को जिले के केंद्रों से 1720 क्विंटल धान का परिवहन संग्रहण केंद्रों में हुआ।

2 min read
Google source verification
बालोद जिले के खरीदी केंद्रों से अब धान का परिवहन शुरू हो गया है। शुक्रवार को जिले के केंद्रों से 1720 क्विंटल धान का परिवहन संग्रहण केंद्रों में हुआ।

बालोद जिले के खरीदी केंद्रों से अब धान का परिवहन शुरू हो गया है। जिले के 84 केंद्रों में बफर लिमिट से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। अब धान रखने तक की जगह नहीं है। शुक्रवार को जिले के केंद्रों से 1720 क्विंटल धान का परिवहन संग्रहण केंद्रों में हुआ।

समिति प्रबंधक भी परिवहन की मांग कर रहे

जिन खरीदी केंद्रों में अधिक धान जाम है, वहां के समिति प्रबंधक भी तत्काल धान का परिवहन करने की मांग कर रहे हैं। वहीं डीएमओ की माने तो आने वाले दिनों में ज्यादा धान का परिवहन होगा। हमारी तैयारी पूरी है।

यह भी पढ़ें :

धान खरीदी केंद्रों में पुराने बारदाने की कमी, किसानों से 25 रुपए में मंगाए जा रहे पुराने जूट के बारदाने मिलेंगे

48 केंद्रों के लिए काटा 1.16 हजार क्विंटल का टीओ

डीएमओ सौरभ भारद्वाज ने बताया कि धान का परिवहन में तेजी आएगी। वर्तमान में 48 केंद्रों के लिए एक लाख 16 हजार 770 क्विंटल धान का टीओ काटा गया है। अभी परिवहन सिर्फ संग्रहण केंद्रों में ही किया जाएगा। मिलर्स ने धान परिवहन व कस्टम मिलिंग के लिए पंजीयन नहीं कराया है।

यह भी पढ़ें :

राजहरा परिवहन संघ के आंदोलन से 14 हजार टन लौह अयस्क आपूर्ति हुई प्रभावित

34144 किसानों ने बेचा 14.64 लाख क्विंटल धान

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुताबिक अभी तक जिले के 143 धान खरीदी केंद्रों में कुल 34144 किसानों ने 14 लाख 64 हजार 430 क्विंटल धान बेचा है। आने वाले दिनों में धान की आवक तेज होगी।

13 दिसंबर के बाद किसानों को मिलेगी राहत

विभाग के मुताबिक जिले के सभी खरीदी केंद्रों में 13 दिसंबर तक धान बेचने किसानों ने ऑनलाइन टोकन कटा लिया है। 13 दिसंबर से ही 40 प्रतिशत टोकन समितिां काटेंगी। 60 प्रतिशत टोकन ऑनलाइन काटा जाएगा। इन दिनों सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को टोकन व बारदाना के लिए हो रही है।

दावा : ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसान खुश

एक तरफ किसान टोकन व बारदाना को लेकर परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर नोडल अधिकारी व जिला प्रशासन कह रहे हैं कि ऑनलाइन टोकन व बारदाना व्यवस्था से किसान खुश हैं। सुविधाएं हो रही हैं, लेकिन यहां स्थिति कुछ और ही है।


बड़ी खबरें

View All

बालोद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग