17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: आयुर्वेद इलाज के प्रति बढ़ा लोगों का रुझान, नि:शुल्क इलाज के साथ दवाई भी, महीने में 600 मरीज आ रहे

बालोद

•

image

Love Sonkar

•

Nov 27, 2025

CG News: आयुर्वेद इलाज के प्रति बढ़ा लोगों का रुझान, नि:शुल्क इलाज के साथ दवाई भी, महीने में 600 मरीज आ रहे

आयुर्वेद से जटिल रोगों का हो रहा उपचार (Photo Patrika)

CG News: विभिन्न रोगों के इलाज के लिए लोगों का रुझान आयुर्वेद की ओर भी बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में आयुर्वेद आयुष अस्पताल का संचालन हो रहा है। यहां प्राचीन चिकित्सा विधि से कई जटिल रोगों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है।

मरीजों को इसका लाभ भी मिल रहा है। पहले आयुष केंद्र में कम मरीज आते थे। अब यहां महीने में 600 से अधिक मरीज आ रहे हैं। सबसे ज्यादा वृद्ध वर्ग के लोग आ रहे है। सप्ताह में हर गुरुवार को सियान जतन क्लीनिक का संचालन होता है।

नि:शुल्क इलाज के साथ दवाई भी

आयुष केंद्र के फार्मासिस्ट खिलानंद साहू ने बताया कि यहां पहले की तुलना में अधिक मरीज आ रहे हैं। कुछ साल में आयुर्वेद से इलाज कराने वाले मरीजों की संया बढ़ी है। इलाज नि:शुल्क है और नि:शुल्क दवाई भी दी जाती है।