13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मतदान केंद्र में गर्भवती महिला को हुई प्रसव पीड़ा, पहले किया वोट फिर आया नन्हा मेहमान

गर्भवती महिला रेवती निर्मलकर ने 1.30 बजे अपना वोट डाला। इसके बाद घर पहुंची। उनकी 3.17 बजे डिलीवरी हुई। पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। रेवती निर्मलकर को मतदान केंद्र में ही प्रसव पीड़ा प्रारंभ हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

Chhattisgarh News: विकासखंड ग्राम पंचायत अर्जुनी के मतदान केंद्र क्रमांक 217 में गर्भवती महिला रेवती निर्मलकर ने 1.30 बजे अपना वोट डाला। इसके बाद घर पहुंची। उनकी 3.17 बजे डिलीवरी हुई। पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। रेवती निर्मलकर को मतदान केंद्र में ही प्रसव पीड़ा प्रारंभ हुई।

यह भी पढ़ें: गर्मी में भूलकर भी न खाए ये चीजें, तेजी से बढ़ता है शरीर का तापमान, बिगड़ सकती है तबियत

उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन के सहयोग से घर पहुंचाया गया। 102 महतारी एक्सप्रेस के माध्यम से गुंडरदेही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां नार्मल डिलीवरी हुई है। प्रसव का समय नजदीक आने के बाद भी महिला मतदाता ने अपने मताधिकार के महत्व को समझते हुए वोट डाला।