1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

14 साल से बीमार और घायल गाय की कर रहे सेवा, टीम को आज किया जाएगा सम्मानित

गौरक्षा सेवा दल अभियान के सदस्यों ने गौ रक्षा के लिए किए गए नेक कार्य के चलते 7 मई को गौरक्षा सेवा दल के सदस्य अजय यादव, नरेन्द्र जोशी एवं पूरी टीम को एनजीओ के माध्यम से दिल्ली मे आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अवार्ड मिलेगा। दल के सदस्यों ने अजय यादव व नरेंद्र जोशी को पुष्पमाला पहनकार दिल्ली के लिए रवाना किया।

2 min read
Google source verification
टीम को आज किया जाएगा सम्मानित

14 साल से बीमार और घायल गाय की कर रहे सेवा, टीम को आज किया जाएगा सम्मानित

बालोद. जिले में गौरक्षा सेवा दल अभियान के सदस्यों ने गौ रक्षा के लिए किए गए नेक कार्य के चलते 7 मई को गौरक्षा सेवा दल के सदस्य अजय यादव, नरेन्द्र जोशी एवं पूरी टीम को एनजीओ के माध्यम से दिल्ली मे आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अवार्ड मिलेगा। दल के सदस्यों ने अजय यादव व नरेंद्र जोशी को पुष्पमाला पहनकार दिल्ली के लिए रवाना किया। गौ रक्षा सेवा अभियान को लगभग 14 साल हो गए हैं। इन 14 वर्षों में 30 युवाओं की टीम ने लगभग 800 से ज्यादा मवेशियों का इलाज कराया है। अन्य मवेशियों की भी सेवा कर रहे हैं। गौ रक्षा के लिए जिले में यह पहला संगठन है, जो इस तरह का कार्य कर रही है। वहीं लोग इनके नेक कार्यों की सराहना कर रहे हैं।

शहर व गांव में बांटा कोटना
गौ रक्षा सेवा दल के अजय यादव ने बताया कि कहीं भी किसी भी जगह गाय के बीमार होने या फिर दुर्घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल वहां जाकर उनका इलाज कराते हैं। गौ माता व गौवंश को भी दर्द होता है। इनके दर्द को हर कोई समझ नहीं पाता। लेकिन गौ रक्षा दल हमेशा तन मन धन से गौ रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं।

नि:स्वार्थ भाव से कर रहे हैं काम
नरेन्द्र जोशी, शुभम साहू ने बताया कि गौ रक्षा दल का गठन साल 2007-08 में किया गया, जो आज भी अपने उद्देश्य को लेकर काम कर रहे हैं। आज पूरी टीम के कार्य के कारण ही दिल्ली में टीम को सम्मानित किया जाएगा।

शासकीय चिकित्सक के साथ निजी चिकित्सक भी
गौ रक्षा सेवा दल अभियान में मवेशियों के बीमार व घायल होने की जानकारी मिलने के बाद उसका इलाज शासकीय पशु चिकित्सक की टीम भी करती है। टीम के अजय यादव ने भी पशु चिकित्सा की ट्रेनिंग ली है। वहीं नरेंद्र जोशी भी मवेशियों की स्थिति देखकर इलाज कराना सीखने के बाद ये भी मवेशियों का इलाज करते हंै।