
Nautapa शुक्रवार को जिले में पारा इस साल के सर्वाधिक रिकॉर्ड 44 डिग्री पर पहुंच गया। गर्मी के प्रकोप से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। गर्मी की वजह डायरिया के केस भी आ रहे हैं। जिला अस्पताल में अब तक 7 मरीज को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए भर्ती करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा का प्रकोप रविवार तक ऐसा ही बना रहेगा। इसके पारा कम होकर 40 डिग्री पर पहुंचेगा।
इस बार नौतपा 25 अप्रैल से शुरू हुआ, जिसका प्रभाव 2 जून तक रहेगा। नौतपा जमकर तपा रहा है, जहां 9 बजे के बाद तेज गर्मी पड़ती है। तेज गर्मी का प्रभाव लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें :
इन मरीजों को डिहाइड्रेशन, बुखार, डायरिया, सिरदर्द, पेटदर्द जैसी शिकायतें हैं। मरीजों को ओपीडी में दिखाने के बाद राहत नहीं मिली तो गंभीर हालत को देख अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। अस्पताल के अलावा शहर के निजी अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें :
तेज गर्मी की वजह से लोगों की आंखों में जलन की शिकायत ज्यादा हो रही है। नेत्र रोग विशेषज्ञ अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि धूप में आंख की सुरक्षा का ध्यान दें। धूप से बचाव के लिए चश्मा लगाएं। नेत्र संबंधित को भी परेशानी हो तो जरूर इलाज कराएं।
यह भी पढ़ें :
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आरके श्रीमाली ने कहा कि नौतपा में डिहाइड्रेशन, बुखार, डायरिया की शिकायत बढ़ गई है। घर से बाहर निकलते समय भरपूर पानी पीकर निकलें। तेज धूप से चेहरा व सिर को ढंककर निकलें। फलों का सेवन करें। कोल्ड ड्रिंक पीने से बचें।
Updated on:
31 May 2024, 11:38 PM IST
Published on:
31 May 2024, 11:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.