
District Jail बालोद जिला जेल में लगाया गया सोलर करंट झटका तार को अभी तक चालू नहीं किया गया है। जिला जेल प्रबंधन की माने तो सोलर प्लेट खराब है, उसे बनाने के लिए पत्राचार किया है। कब बनेगा, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह सुरक्षा को लेकर लापरवाही है।
हाल ही में जिला जेल में बंदी की मौत का मामला सामने आया आया है। उसकी मौत के कारणों के बारे में पता नहीं चला है। एक साल पहले जिला जेल से दो कैदी दीवार फांद कर भाग गए थे। उस समय यह सोलर झटका करंट तार बंद था।
यह भी पढ़ें :
सुरक्षा के लिए जिला जेल की दीवारों पर लगाया गया सोलर करंट दो -तीन साल से खराब है। सिस्टम को बनाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां सोलर करंट लगाने की योजना कागजों में ही बन रही है। यहां बनाए गए निगरानी टॉवर भी शो पीस बनकर रह गया है।
जिला जेल की दीवार फांद कर दो कैदी 26 नवंबर 2022 को भागे थे। हालांकि दोनों कैदी पुन: पुलिस के गिरफ्त में आ गए थे। इस घटना से जिला जेल अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। 2017 में भी दो कैदी दीवार फांद कर फरार हो गए थे। बीते साल भी कैदी फरार हो गए थे।
यह भी पढ़ें :
जेल की निगरानी के लिए वॉच टावर यानी निगरानी टावर बनाया गया है। इसका उपयोग कभी कभार हुआ होगा। वर्तमान में यह कंडम हो गया है।
जिला जेल प्रबंधन खराब सोलर प्लेट को जल्द सुधारने की बात कह रहा है। कब तक सुधर जाएगा, यह बात नहीं बता रहे हैं। कहीं यह लापरवाही जेल विभाग को भारी न पड़ जाए।
जेल अधीक्षक शोभारानी ने कहा कि जिला जेल में सोलर करंट झटका तार की सोलर प्लेट खराब है, उसकी मरम्मत के लिए पत्राचार किया गया है।
Updated on:
31 May 2024, 11:23 PM IST
Published on:
31 May 2024, 11:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.