26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सबसे बड़ी कार्रवाई : आधी रात अवैध रेत खनन करते की 12 गाडिय़ां जब्त

मूखबीर की सूचना पर रात 11 बजे टीम ग्राम ओरमा पहुंची और रात 2.45 बजे तक पंचनामा करते हुए वाहनों की जब्ती कार्रवाई करती रही। मामले में ये बात सामने आई कि खनिज विभाग की अनदेखी से सूचना पर पुलिस के साथ एसडीएम पहुंचे थे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Niraj Upadhyay

•

Updated: 2 May 2019, 8:02 AM IST

 balod patrika, Chhattisgarh, Balod impactful news,

सबसे बड़ी कार्रवाई : आधी रात अवैध रेत खनन करते की 12 गाडिय़ां जब्त

बालोद(कचांदुर). खनिज अधिकारी की छूट और संरक्षण के कारण ही माफियाओं से मिलीभगत कर जिले की खनि संपदाओं का लगातार दोहन किया जा रहा है। इसका नतीजा ये हो रहा है कि प्रतिबंध के बाद भी जिले की रेत खदानें संचालित की जा रही है। इसी का एक और उदाहरण सामने आया, कि प्रशासन को आधी रात को छापामार कार्रवाई करनी पड़ी है। जहां से एक चैन माउंटेन मशीन के साथ 11 हाइवा जब्त किया गया है। जिले में अब तक की गई कार्रवाई में ये सबसे बड़ी कार्रवाई है।

पत्रिका ने उजागर किया था मामला
ज्ञात रहे कि पत्रिका ने मामले में लगातार खबर प्रकाशित कर शासन-प्रशासन को जिले में चल रहे अवैध खनन के प्रति आगाह किया जाता रहा है। उसके बाद प्रशासन सक्रियता दिखाते हुए लगातार कार्रवाई कर रहा है। पर संबंधित विभाग अब भी ठोस कदम उठाने में पीछे है।

मुखबीर की सूचना पर सक्रिय हुई टीम
जानकारी अनुसार अवैध रेत के खनन पर खनिज विभाग की बजाय एसडीएम ने मुखबीर की सूचना पर रात 11 बजे ग्राम पंचायत क्षेत्र ओरमा पुलिस के साथ पहुंचे। जहां बालोद के इतिहास में पहली बार है जो अवैध रेत खनन पर इतनी बड़ी कार्रवाई देर रात तक की गई। इसी से पता चलता है कि 11 बजे पहुची टीम ने रात 2.45 बजे तक पंचनामा और वाहनों की जब्ती की कार्रवाई करती रही।

सरपंच, सचिव व कोटवार के रहते अवैध खनन कैसे?
इधर कार्रवाई के बाद ग्राम पंचायत ओरमा के सरपंच, सचिव व कोटवार को एसडीएम नोटिस जारी करने की तैयारी में है। अधिकारी का कहना है आखिर इनके रहते हुए इनके क्षेत्र में कैसे अवैध खनन होने लगा है। जानकारी थी, तो इसकी सूचना हमें क्यों नहीं दी गई। इस कार्रवाई से जिले के माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में खनिज विभाग को कोई जानकारी नहीं है। एसडीएम मंडावी ने कहा खनिज विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है इसलिए हम कर रहे हैं।

टीम पहुंची, तो हाइवा ने खाली कर दी रेत
एसडीएम हरेश मंडावी से मिली जानकारी अनुसार टीम को सूचना मिली, तो मंगलवार की रात लगभग 11 बजे राजस्व विभाग व पुलिस की टीम ने ओरमा रेत खदान के समीप ही एक निजी जमीन से रेत निकाला जा रहा है। इस काम में एक चैन माउंटेन मशीन सहित 11 हाइवा लगा हुआ है। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम को देखते ही रेत से भरी हाइवा ने रेत को मौके पर खाली कर दिया। उसके बाद एसडीएम मंडावी ने मौके पर 1 चैन माउंटेन व 11 हाइवा का पंचनामा कर जब्ती कार्रवाई की। सभी वाहनों को पुलिस थाना बालोद लाया गया।

सभी गाडिय़ां है राजनांदगांव की
जानकारी अनुसार जब्त की गई सभी गाडिय़ां राजनांदगांव की है। ठेकेदार अतुल गोयल, निवासी राजनांदगांव की 4 हाइवा, ठेकेदार अभिषेक गुप्ता निवासी राजनांदगांव की 4 हाइवा, ठेकेदार दिलेश्वर साहू निवासी राजनांदगांव की 1 हाइवा और बालाजी राजनांदगांव की 1 हाइवा इसमें शामिल है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार रेत का अवैध खनन बालोद के किसी ईंट भ_ा ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा था, जिसमें एक युवा कांग्रेसी नेता की संलिप्तता की बात भी सामने आ रही है। एसडीएम हरेश मंडावी ने मामले में साफ कहा है कि इन सभी से पूछताछ की जाएगी, फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्रिका संवाददाता को मिली रात 11.45 बजे सूचना
जिले में खनि संपदाओं के संरक्षण पर ध्यान नहीं देने के मामले को लेकर पत्रिका ने लगातार समाचार प्रकाशित किया है। उसके बाद से राजस्व विभाग ने पुलिस के साथ टीम बनाकर अवैध कारोबारियों पर लगाम लगाने में लगा हुआ है। इतनी बड़ी कार्रवाई की जानकारी रात 11.45 बजे पुलिस ने पत्रिका के संवाददाता को दी और उनसे अवैध खनन में लगे जब्त वाहनों को थाने तक ले जाने के लिए चालक ढूंढने में सहयोग मांगा। उसके बाद संवाददाता ने घटना स्थल ओरमा पंचायत क्षेत्र पहुंचा, जहां एसडीएम मंडावी के साथ तहसीलदार व पुलिस टीम कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कर रहे थे। यह कार्रवाई रात 2.45 बजे तक चलती रही। इस दौरान संवाददाता ने अपनी गाड़ी की लाइट में अधिकारियों की रात 1.45 बजे फोटो भी खींची।