3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैकेंसी का फॉर्म लेने गई युवती को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

गुंडरदेही क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर ट्रक चालक की लापरवाही से 20 वर्षीय बीएससी की छात्रा की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं मंगलवार को डौंडीलोहारा में हुई सड़क दुर्घटना में आईटीआई के एक प्रशिक्षणार्थी की मौत हो गई। बटेरा स्थित आईटीआई के डीजल मेकेनिक ट्रेड में पढऩे वाला छात्र मुख्य मार्ग स्थित पुराना बिजली ऑफिस के सामने हाइवा की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
तेज रफ्तार वाहनों पर नहीं लग रही लगाम

पुराना बिजली ऑफिस के सामने दुर्घटना,पुराना बिजली ऑफिस के सामने दुर्घटना,गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम किया, अधिकारी मौके पर पहुंचे

बालोद/गुंडरदेही. क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर ट्रक चालक की लापरवाही से 20 वर्षीय बीएससी की छात्रा की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। ग्राम बोरगहन निवासी छात्रा रंजना गायकवाड़ पिता संतराम गायकवाड़ वैकेंसी का फॉर्म लेने बोरगहन चौक आई थी। इस बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। घटना 6:30 बजे की है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने चक्काजाम कर दिया। गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया।

अधिकारियों ने परिवार को दी समझाइश
गुंडरदेही एवं रनचिरई थाना की टीम, नायब तहसीलदार राजश्री पांडे ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिवार को उचित कार्रवाई को लेकर समझाइश दी। तब तक ग्रामीणों ने गाड़ी मालिक व ड्राइवर को समक्ष बुलाने की मांग को लेकर गहमागहमी थी। ग्रामीण तेज रफ्तार गाड़ी को कंट्रोल करने धर्म कांटा से लेकर राइस मिल तक ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे हैं। लगातार ब्रेकर बनाने के बाद विभाग ब्रेकर तोड़ता है, जिससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

भारी वाहनों का रहता है दबाव
गुंडरदेही से धमतरी रोड पर भारी वाहनों का दबाव रहता है। इसके बाद भी वाहनों की गति तेज रहती है। आए दिन कहीं न कहीं दुर्घटना हो रही है। जिसमे कभी मवेशी तो कभी आम लोगो की जान जा रही है।

नाश्ता के बाद रोड किनारे खड़े दो युवकों को हाइवा ने मारी टक्कर, एक की मौत
बालोद. मंगलवार को डौंडीलोहारा में हुई सड़क दुर्घटना में आईटीआई के एक प्रशिक्षणार्थी की मौत हो गई। बटेरा स्थित आईटीआई के डीजल मेकेनिक ट्रेड में पढऩे वाला छात्र मुख्य मार्ग स्थित पुराना बिजली ऑफिस के सामने हाइवा की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं उसका एक साथी घायल हो गया, जिसे लोगों ने तुरंत शासकीय अस्पताल पहुंचाया।

सिर में चोट आई और मौत हो गई
भोजन अवकाश के दौरान आईटीआई में पढऩे वाले दो दोस्त गुलशन कोठारी (20) ग्राम चिपरा निवासी व मनीष चनाप (20) ग्राम गहिरा नवागांव निवासी बाइक से कुछ कार्य करने आए थे। नगर के विवेकानंद चौक के पास स्थित होटल से नाश्ता करने के बाद आईटीआई जाने पुराना बिजली ऑफिस के पास अपने साइड में रोड किनारे खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें चपेट में ले लिया। गुलशन के सिर में चोट आई और मौत हो गई। वहीं घायल मनीष का शासकीय अस्पताल में चल रहा है।

हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज
घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर आईटीआई का स्टाफ भी हॉस्पिटल पहुंचा। उन्होंने बताया कि दोनों डीजल मैकेनिक के छात्र हैं। एएसआई जमीदार चंद्रवंशी ने बताया कि अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच विवेचना में लिया गया है।

Balod, Balod, Chhattisgarh, India IMAGE CREDIT: balod patrika
Story Loader