
दो सगे भाइयों ने शादी का झांसा देकर किया दो सगी नाबालिग बहनों का अपहरण, महाराष्ट्र ले जाकर किया दैहिक शोषण
बालोद/डौंडीलोहारा. एक गांव से दो सगी नाबालिग बहनों के अपहरण का मामला सामने आया था। जो 5 मार्च की रात गायब हो गई थीं। यह गुत्थी बनी हुई थी कि कैसे रातों-रात दो लड़कियां एक ही गांव से गायब हो गई। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी थी। पुलिस को तीन दिन पहले लड़कियों की लोकेशन मिली और दोनों को महाराष्ट्र से बरामद कर लिया गया है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम रवाना हुई।
दो सगे भाईयों ने किया था अपहरण
एक लड़की शीतला मंदिर डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव तो दूसरी को गोंदिया महाराष्ट्र से बरामद कर लिया गया है। दो सगे भाइयों ने उनका अपहरण किया था। एक आरोपी बालिग सोनू उर्फ सूरज है तो दूसरा नाबालिग भी है। पूछताछ में दोनों भाइयों ने बताया कि दोनों लड़की के ही गांव में रहकर जड़ी-बूटी बेचने का काम करते थे। इस बीच उनकी पहचान हुई। उन्हें प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर भगा ले गए। उनके साथ संबंध भी बनाया। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के बाद अपहरण की धारा के अलावा रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई कर रही है। एक आरोपी सूरज को रिमांड पर जेल भेजा गया। दूसरे को बालगृह भेजा गया है।
अपराध दर्ज किया
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी डौंडीलोहारा मनीष शर्मा, उप निरीक्षक चंद्रहास नागे, महिला आरक्षक नीरा मंडावी, आरक्षक राजेन्द्र कुमार, आरक्षक पूरन देवांगन, मिथलेश यादव, योगेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस के अनुसार थाना डौंडीलोहारा के एक गांव की दो नाबालिग बहनें5 मार्च से बिना बताए घर से कहीं चली गई। मामले में गुम इंसान के अलावा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धारा 363 के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
कोर्ट में किया आरोपियों को पेश
दोनों आरोपी लड़कियों को अलग-अलग स्थान पर ले गए थे। एक आरोपी सोनू उर्फ सूरज पड़ोती, पिता ईश्वर पड़ोती डुंडेरा (20) साकिन आरी थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव है। उसके कब्जे से लड़की को शीतला मंदिर के पास डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव से बरामद किया गया। दूसरी लड़की को नाबालिग लड़के के पास से ग्राम अदासी टांडा गोंदिया महाराष्ट्र से बरामद किया गया। दोनों आरोपी लड़कों को कोर्ट में पेश किया गया। जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Published on:
17 Mar 2021 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
