
100 साल पुराने बरगद की छांव में ग्रामीण
बालोद. जीवन में पेड़ों का कितना महत्व है, यह गर्मी में लोगों को पता चलता है। यह तस्वीर जिले के सिवनी स्थित तांदुला जलाशय के पास बरगद पेड़ की। इस बरगद पेड़ की उम्र 100 साल से भी ज्यादा है। लोगों को हर साल गर्मी में ये पेड़ छांव देता है। लोग इसके नीचे बैठकर गर्मी व धूप से बचने का प्रयास करते हैं। शनिवार को भी यहां इस पेड़ के नीचे बड़ी संख्या में लोग बैठकर गर्मी से बचते नजर आए। यह दृश्य हमें जीवन में पेड़ों का क्या महत्व बता रहा है। लोगों को पेड़ काटने के बजाए पेड़ लगाने पर ध्यान देना चाहिए।
Published on:
15 Apr 2023 11:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
