1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालोद
नगर सरकार चुनने पलारी में 96.10 प्रतिशत मतदान
Play video

नगर सरकार चुनने पलारी में 96.10 प्रतिशत मतदान

नवगठित नगर पंचायत पलारी में पहली बार हुए चुनाव को लेकर मतदाताओं व नगरवासियों में उत्साह नजर आया। सुबह से लेकर शाम तक बढ़ चढ़कर मतदान किया।

Google source verification

नवगठित नगर पंचायत पलारी में पहली बार हुए चुनाव को लेकर मतदाताओं व नगरवासियों में उत्साह नजर आया। सुबह से लेकर शाम तक बढ़ चढ़कर मतदान किया। 15 वार्ड के पार्षदों व अध्यक्ष पद के मतदान के लिए 15 वार्ड के लिए 15 मतदान केंद्र बनाए गए थे। नगर सरकार चुनने के लिए 3766 मतदाताओं में से 3620 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 1841 महिला मतदाता व 1779 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। यानी नगर पंचायत पलारी में 96.10 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदाताओं ने 15 वार्डों के पार्षद व अध्यक्ष सहित कुल 36 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। चुनाव परिणाम के लिए 4 जून तक इंतजार करना होगा।