7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम की आंख-मिचौली बनी किसानों की परेशानी का सबब, कई क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे रखे

शनिवार को दिनभर बदली छाई रही। खराब मौसम ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब धान खरीदी के बचे हुए 15 दिनों में अभी भी 41 हजार 71 किसानों का धान बेचना बाकी है।

2 min read
Google source verification
धान बेचने के लिए 41 हजार किसान कतार में, 15 दिन का समय बचा, खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर नहीं आया आदेश

मौसम की आंख-मिचौली बनी किसानों की परेशानी का सबब, कई क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे रखे

बालोद. जिले में शनिवार को दिनभर बदली छाई रही। खराब मौसम ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब धान खरीदी के बचे हुए 15 दिनों में अभी भी 41 हजार 71 किसानों का धान बेचना बाकी है। हालांकि अभी तक शासन-प्रशासन द्वारा धान खरीदी की तिथि बढ़ाने को लेकर कोई आदेश योजना नहीं बनाई है। विभाग को उम्मीद है कि 31 जनवरी तक जिले के सभी किसानों से धान खरीदी कर ली जाएगी।

बारदानों की भी कमी

वहीं अब जिले के धान खरीदी केंद्रों में बारदानों की भी कमी होने लगी है क्योंकि अब धान 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी की जा रही है। जबकि विभाग द्वारा पहले 20 क्विंटल के हिसाब से बारदाना मंगाया था। हालांकि विभाग द्वारा बारदाने की और मांग की गई है। जिले में धान के परिवहन में भी तेजी लानी होगी क्योंकि वर्तमान में जितनी धान की आवक हो रही है उतना परिवहन नहीं हो पा रहा है।

धान खरीदी के लिए 94 लाख बारदानों की जरूरत, उपलब्ध सिर्फ 28 लाख
विभागीय आंकड़ों को देखें तो 41 हजार किसानों के धान को खरीदने के लिए जिले के 143 धान खरीदी केंद्रों में 94 लाख 65 हजार 783 बारदानों की जरूरत है। वहीं अभी तक की स्थिति में जिले में कुल 28 लाख 11 हजार 626 बारदाना की और जरूरत है। इनकी आपूर्ति होने से धान खरीदी में सहूलियत होगी।

अब तक जिले में 48 लाख क्विंटल धान खरीदी
मिली जानकारी के मुताबिक जिले में कुल 1 लाख 49 हजार 171 किसानों ने धान बेचने पंजीयन कराया है। वहीं अब तक की स्थिति में जिले के 1 लाख 8100 किसानों ने धान बेच लिया है। वहीं धान बेचने वालों में अभी भी 41 हजार 71 किसान बाकी हैं।

55 प्रतिशत धान का उठाव
इस साल धान परिवहन बीते साल की तुलना में काफ़ी धीमा है। अभी तक मात्र 55 प्रतिशत ही धान का उठाव हुआ है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक जिले भर के 143 धान खरीदी केंद्रों से अब तक 28 लाख 38 हजार 803 क्विंटल धान का परिवहन किया गया है। वहीं अभी भी खरीदी केंद्रों में 19 लाख 68 हजार 720 क्विंटल धान जाम है।

खराब मौसम ने डराया, अभी कुछ दिन बदली रहेगी
मौसम विभाग के मुताबिक जिले में अभी कुछ दिन मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा शनिवार को दिनभर बदली छाई रही, जिससे किसान चिंतित हैं। क्योंकि जिले के हजारों किसानों के धान अभी खुले आसमान के नीचे है।

खरीदी केंद्रों में धान को ढंक कर रखने के दिए निर्देश

जिले के सभी 143 धान खरीदी केंद्रों में किसानों से खऱीदे गए धान को सुरक्षित रखने के निर्देश नोडल अधिकारी कुसुम ठाकुर ने दिए हंै। उन्होंने कहा खराब मौसम के चलते सभी केंद्रों में धान को ढंक कर रखे। लापरवाही न बरतें।