18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महतारी एक्सप्रेस 102 के पहिए थमे, मरीजों व गर्भवतियों को संजीवनी दे रही 108

महतारी 102 एक्सप्रेस के कर्मचारी अनिश्वितकालीन हड़ताल पर बुधवार से रायपुर चले गए हैं। जिले के सभी महतारी 102 अस्पतालों में खड़े हैं।

2 min read
Google source verification
महतारी 102 के सभी कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करने रायपुर रवाना

महतारी एक्सप्रेस 102 के कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करने हुए

बालोद. जिले के महतारी 102 एक्सप्रेस के कर्मचारी अनिश्वितकालीन हड़ताल पर बुधवार से रायपुर चले गए हैं। जिले के सभी महतारी 102 अस्पतालों में खड़े हैं। संजीवनी 108 के जिला प्रबंधक दानेश सरवन ने कहा कि महतारी 102 यूनियन के प्रतिनिधियों ने अफवाह फैलाई है कि संजीवनी 108 के कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। कर्मचारी कार्य पर हैं।

संगठन एक : पोषण साहू
इस बयान के बाद महतारी 102 एक्सप्रेस के जिला अध्यक्ष पोषण साहू ने कहा कि संगठन एक है। उसी के बैनर तले आंदोलन कर रहे हैंं। फिलहाल जिले के 40 महतारी 102 एक्सप्रेस के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। महतारी 102 की भूमिका निभा रही संजीवनी 108 हड़ताल पर होने से महतारी 102 के पहिए थमे हुए हैं। महतारी 102 की कमी संजीवनी 108 महसूस नहीं होने दे रही है। संजीवनी 108 टीम गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों को भी अस्पताल पहुंचा रहे हैं।

108 की टीम ने एंबुलेंस में गर्भवती महिला का कराया सुरक्षित प्रसव
102 महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। बुधवार को 108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम ने एंबुलेंस में गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। ग्राम जेवरतला निवासी गर्भवती महिला सरस्वती साहू को हॉस्पिटल ले जाने परिजनों ने 102 महतारी एक्सप्रेस को फोन लगाया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों ने 108 को सूचना दी।

रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई
ईएमटी सोहन देशमुख और पायलट टेमन लाल तुरंत गांव पहुंचे। गर्भवती महिला को एंबुलेंस से लेकर अस्पताल रवाना हुए। रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई। ईएमटी सोहन ने ईआरसीपी के माध्यम से डॉक्टर से संपर्क किया। उनकी सलाह के अनुसार एंबुलेंस में ही परिजनों की सहमति उपरांत प्रसव कराने का निर्णय लिया। ईएमटी सोहन ने मितानिन की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। इसके बाद मां-बेटे को सीएचसी अर्जुंदा में शिफ्ट कराया।

हड़ताल की बात कर रहे हैं, उनसे हमारी संस्था से कोई सरोकार नहीं
जिला प्रबंधक -108 संजीवनी एक्सप्रेस दानेश सरवन ने कहा कि हड़ताल से 108 संजीवनी एक्सप्रेस के किसी भी कर्मचारी का जुड़ाव नहीं है। कर्मचारी आपातकालीन सेवा की महत्वता को देखते हुए पूरी निष्ठा के साथ सेवा दे रहे हैं। जो लोग हड़ताल की बात कर रहे हैं, उनसे हमारी संस्था से कोई सरोकार नहीं है।