17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Fraud News: 60-70 गांव की महिलाएं आई लालच में, करोड़ो की हो गई ठगी, अब पहुंचने लगीं थाने

महिला समूह के नाम से अब महिलाओं को कर्जदार बना दिया है। बालोद, गुरुर व डौंडी क्षेत्र की महिलाएं ठगी के शिकार हुई हैं। जिस व्यक्ति ने महिला समूहों व महिलाओं के नाम से लोन लिया है।

2 min read
Google source verification

बालोद

image

Love Sonkar

Dec 10, 2024

CG Fraud News

CG Fraud News

CG Fraud News: जिले में माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने जिले की सैकड़ों महिलाओं को लालच देकर व महिला समूह के नाम से लोन लेकर अब महिलाओं को कर्जदार बना दिया है। बालोद, गुरुर व डौंडी क्षेत्र की महिलाएं ठगी के शिकार हुई हैं। जिस व्यक्ति ने महिला समूहों व महिलाओं के नाम से लोन लिया है, वह बैंक से निकाली गई राशि की किश्त जमा नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़ें: CG Cyber Fraud: डेटा लीक पर रोक नहीं, बढ़ रही साइबर ठगी… अब मोबाइल नंबर देना भी खतरनाक, रहें सतर्क

पीड़ित महिला दुर्गा, तरिता व जानकी ने बताया कि नरागांव, नर्रा, खरथुली सहित गुरुर ब्लॉक के अन्य गांव की महिलाओं को भी अपने झांसे में लिया। लालच देकर 60-70 से अधिक गांव की महिलाओं ने 30 हजार, 50 हजार, 1-2 लाख रुपए भी निकाले। इस तरह से सैकड़ों महिलाओं से करोड़ों की ठगी की है।

अब बैंक कर्मचारी महिलाओं के घर पहुंच रहे

एक से दो माह की किश्त जमा नहीं हुई है। बैंक अब जिनके नाम से लोन निकाला है, उनके नाम से महिलाओं के घर में नोटिस भेज रहा है। जिससे महिलाएं परेशान है।

मामला सामने आने के बाद परिजन नाराज

इनमें से कई घरों की महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्होंने इस लोन के बारे में घर वालों को नहीं बताया था। जब घर तक बैंक वाले नोटिस लेकर पहुंच रहे हैं तो परिवार में तनाव बढ़ रहा है। पुलिस ने सभी पीड़ितों से लिखित में शिकायत पत्र लिया है।

इस तरह से की गई ठगी

एएसपी बालोद अशोक कुमार जोशी ने बताया पीड़ित महिलाओं ने शिकायत की है। मामले की जांच जारी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की शरण में महिलाएं

पीड़ित महिलाओं की मानें तो खोरबहरा राम कोट, टाई लगाकर गांव में आते थे। समूह की महिलाओं से संपर्क करता था। कहता था आपको सिर्फ लोन निकालकर देना है। लोन की जो किश्त है, उसे वह खुद बैंक में जमा करेगा। लोन निकालकर देने के बदले, उन्हें निकाली गई राशि के हिसाब से किसी को 5 तो किसी को 10 हजार दिया। लालच में आकर राशि निकाल ली और उन्हें दे दिया।

अब बैंक महिलाओं व उनके समूहों को नोटिस भेज रहे हैं, जिससे महिलाएं परेशान हैं। जिस व्यक्ति को महिलाओं ने बैंक से निकाली राशि दी है, वह ज्यादा जवाब भी नहीं दे रहा है। अब पीड़ित महिलाएं पुलिस की शरण में पहुंची हैं और न्याय दिलाने की मांग कर रही हैं। पुलिस भी महिलाओं की शिकायत के बाद मामले की जांच में जुट गई है। शिकायत उप मुयमंत्री विजय शर्मा से शिवसेना के सदस्यों ने की है।