11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थमने का नाम नहीं ले रहा ये खतरनाक बीमारी, 100 से ज्यादा चपेट में, 30 की हालात गंभीर

25 से 30 मरीजों की स्थिति गंभीर है। अस्पताल में इलाज चल रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 27 May 2018, 6:26 PM IST

chhattisgarh news

थमने का नाम नहीं ले रहा ये खतरनाक बीमारी, 100 से ज्यादा चपेट में, 30 की हालात गंभीर

मुण्डा. बलौदाबाजार विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत पैंजनी में पिछले चार दिनों से डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। डायरिया के कहर से अब तक 100 से अधिक ग्रामीण इसके चपेट में आ गए हैं। वहीं 25 से 30 मरीजों की स्थिति गंभीर है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। डायरिया के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने ग्राम पंचायत भवन में कैम्प लगाकर पीडि़त मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इससे स्थिति नियंत्रण में बताया जा रहा है। वहीं कई डायरिया पीडि़त मरीजों का उपचार बलौदाबाजार के शासकीय अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाहोद में उपचार चल रहा है। अचानक हुई गांव में उल्टी दस्त की शिकायत के चलते ग्रामीण दहशत में है।

मिली जानकारी के अनुसार पैंजनी में चार दिन पूर्व उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आई। इसके बाद देखते ही देखते उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी। लगातार बढऩे लगे मरीजों की संख्या को देखते हुए गांव में हाहाकर मचने लगा। ग्राम पंचायत द्वारा उल्टी दस्त होने की जानकारी संबंधित स्वास्थ्य के अधिकारी को दी गई। इसके बाद डॉक्टर के द्वारा गांव पहुंचकर उल्टी दस्त से पीडि़त मरीजों के घर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मरीजों की संख्या बढ़ोतरी होने पर स्थिति नियंत्रण से बाहर होते देख एएनए डॉ. करन देवांगन व उनकी टीम देवेन्द्र बंजारे, लोमश वर्मा, दीपक चौहान, अरविन्द टण्डन, नरोत्तम पटेल, राजेश कांशी, गीताराम साहू, कुसुमलता बांधे के टीम के द्वारा दिन-रात अलग-अलग टीम बनाकर गांव में मुस्तैदी से काम करते हुए मरीजों का उपचार ग्राम पंचायत भवन में कैंप लगाकर कर रही है।

डायरिया पीडि़त मरीजों में गांव के शिवशंकर वर्मा, रजनी बाई वर्मा, लोकेश्वरी बाई वर्मा, विकास वर्मा, उपेन्द्र कुमार वर्मा, रीना वर्मा, अश्वनी वर्मा, कौशल वर्मा, गंगाराम वर्मा, पुष्पा बाई वर्मा, यशवंतीन बाई, तुलेश्वरी वर्मा, दुर्गा प्रसाद वर्मा, तिलबाई वर्मा, विश्राम वर्मा, दिनबंधु वर्मा, रामकृष्ण वर्मा, चन्द्रभागा बाई वर्मा, बिन्दिया वर्मा, प्रवीण कुमार वर्मा, अरविन्द कुमार वर्मा, मुकेश वर्मा, मोहन बाई वर्मा, भास्कर प्रसाद वर्मा, तुलाराम वर्मा, निराबाई वर्मा, गजानंद वर्मा, व गांव के ही डॉक्टर मनाराम वर्मा आदि हैं। बताया गया कि तेज गर्मी और उमस के चलते ही उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आई है।

जनप्रतिनिधियों ने कहा
पूर्व जिला पंचायत रायपुर के उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु अपने गृह ग्राम में हो रहे उल्टी-दस्त की शिकायत की जानकारी लगते ही गांव पहुंचकर डायरिया पीडि़त मरीजों का हालचाल जाना। डॉक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं सरपंच अश्वनी साहू ने बताया कि डॉक्टर की टीम द्वारा पिछले चार दिनों से ग्राम पंचायत भवन में कैम्प लगाकर पीडि़त व्यक्तियों का इलाज किया जा रहा है। इससे स्थिति नियंत्रण में है।

इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाहोद के एएनए डॉ. करन देवांगन ने बताया कि गांव में डायरिया होने की जानकारी मिलते ही एक टीम बनाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। अभी हाल 25-30 मरीज का उपचार चल रहा है। गांव डायरिया पीडि़त के कहर से नियंत्रण में है।