8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Baloda Bazar violence: 3 मंत्रियों के खिलाफ दर्ज होगा मानहानि का केस! पूर्व मंत्री अपनी ही गिरफ्तारी देने पहुंचे SP ऑफिस

Baloda Bazar violence: सतनामी समाज ने आरोप लगाया है कि भाजपा के तीन मंत्रियों ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। वे इस पर माफी मांगे अन्यथा, उनके खिलाफ मानहानि का केस किया जाएगा। गुरु रुद्र ने कहा कि पुलिस के पास भी साक्ष्य है, तो उन्हें गिरफ्तार करे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 13 Jun 2024, 8:10 AM IST

Baloda Bazar violence

Baloda Bazar violence: बलौदाबाजार कलेक्टर और एसपी ऑफिस में आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में भाजपा के तीन मंत्रियों के झूठे आरोप से नाराज होकर सतनामी समाज के गुरु और पूर्वमंत्री गुरु रूद्रकुमार रायपुर एसपी कार्यालय पहुंचे। वे अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे थे। उनका कहना है कि भाजपा के तीन मंत्रियों (Baloda Bazar violence) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर उन पर निराधर आरोप लगाए हैं। समाज का मामला होने के कारण वे वहां गए थे। इसके कुछ देर बाद वे चले गए। तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

Baloda Bazar violence: भाजपा के तीन मंत्रियों पर लगाए झूठे आरोप

इसके बावजूद भाजपा के तीन मंत्रियों ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। वे इस पर माफी मांगे अन्यथा, उनके खिलाफ मानहानि का केस किया जाएगा। गुरु रुद्र ने कहा कि पुलिस के पास भी साक्ष्य है, तो उन्हें गिरफ्तार करे। उन पर बेवजह झूठे आरोप लगाए जा रहे हैँ।

उन्होंने जैतखाम काटने के मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की। बता दें कि अमरगुफा में जैतखाम काटने के विरोध में सतनामी समाज लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहा है। सोमवार को बलौदाबाजार में भी प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय में आग लगा दिया गया। उसमें जमकर तोड़फोड़ भी की गई।

यह भी पढ़ें: Baloda Bazar Violence: हिंसा में पेट्रोल बम का हुआ इस्तेमाल, 200 से ज्यादा लोग हिरासत में

Baloda Bazar violence: साक्ष्य है तो पुलिस करे गिरफ्तार

इस मामले में भाजपा के मंत्रियों ने गुरु रुद्र पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके विरोध में बुधवार को वे रायपुर एसपी कार्यालय अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे थे। उस समय एसएसपी संतोष सिंह और एएसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर कार्यालय में नहीं थे। इस दौरान गुरु रुद्र ने पुलिस से मांग की कि साक्ष्य है, (Baloda Bazar violence) तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए। करीब एक घंटे तक वे एसपी ऑफिस में रहे। पुलिस अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर वे लौट गए।