भाटापारा. कृषि मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में भाटापारा के नगर भवन में भरोसे का सम्मेलन हुआ। इसमेंं भाटापारा विधान सभा के किसान, मजदूर, महिलायें, युवक सहित वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि सिमगा और भाटापारा में हजारों लोगों को भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के कारण आज भूपेश बघेल सरकार पर लोगों ने भरोसा किया है।
यह कारण है कि आज पूरे देश में भूपेश है तो भरोसा है का नारा प्रचलित हो चुका है। कांग्रेस की सरकार जब से प्रदेश में बनी है प्रदेशवसियों के सीधे जेब में पैसा जा रहा है। चाहे वह राजीव गांधी न्याय योजना हो, राजीव गांधी खेतिहर मज़दूर योजना, गौधन न्याय योजना, रीपा योजना, पशुधन योजना, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना, राजीव युवा क्लब जैसे अनेक योजनाएं हैं जिसके माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के खाते में राशि आ रही है।
छत्तीसगढ़ के निवासियों को मिल रहे लाभ से विरोधी दल के लोग परेशान हो गए हैं। उनसे गरीब किसान मज़दूर और युवाओं की ख़ुशी देखी नही जा रही है। प्रदेशवसियों के ख़ुशहाली और तरक्की को विरोधी पचा भी नही पा रहे हैं।
गिरीश देवांगन ने कहा कि आज इस भरोसे के सम्मेलन में आपको भूपेश सरकार पर पूरा भरोसा दिखा कर आने वाले विधान सभा चुनाव में कांगेस पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से चुनाव में जीता कर विधान सभा भेजना है। कार्यक्रम का संचालन मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने किया। सम्मेलन को जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, जिपं उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण ठाकुर, पूर्व विधायक चैतराम साहू, श्रम मंडल सदस्य सतीश अग्रवाल, प्रदेश प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी, श्रम विभाग सदस्य आलोक मिश्रा, प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामबिलास साहू, अरुण यादव, सोसायटी अध्यक्ष कुबेर यदु, शैली भाटिया, बाबूलाल साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर केके नायक, अमर मंड़ावी, विनोद अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष सुमित्रा वर्मा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र यदु, नपा अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा, पूर्व जिपं सदस्य अभिनव यदु, ईश्वर सिंह ठाकुर, इंद्र साव, गोपाल साहू, कुंजरम साहू, हीरेंद्र कोशले, विशाल मनिकपुरी, रमखिलवान साहू सहित अनेक वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, भूमिहीन मजदूर, बूथ कांग्रेस अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित थे। सम्मेलन में सभी किसान मजदूर साथियों का गमछा पहनाकर सम्मान किया गया। साथ कृषि मंडी के तौलइया साथी, मजदूर साथियों को मंडी का पहचान पत्र का वितरण मुख्यातिथि के हाथों किया गया।