
CG Crime news: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल बीती रात नगर में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसे जानकर हर कोई हैरत में पड़ गया। यहां के वार्ड 11 में भाजपा नेता योगेश चंद्राकर के घर 20 वर्षीय एक युवक जीत्तू चोरी करने की नीयत से घुस गया। योगेश मेडिकल स्टोर के संचालक भी हैं। उनके घर घुसते ही युवक ने अलमारी और लॉकर खंगाला। लेकिन उसकी किस्मत इतनी खराब निकली कि घर में उसे कुछ नहीं मिला। आखिर में थक हारकर जब कहीं से कुछ भी नहीं मिला, तो उसने किचन जाकर फ्रिज से मिठाई और खाना निकाला।
इस दौरान युवक ने इत्मिनान से सीढ़ियों पर बैठकर खाना खाया और फिर वहां से चला गया। लेकिन उसकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की और उसे तुरंत गिरतार कर लिया। पुलिस ने युवक को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। इस घटना के बाद नगरवासियों में डर का माहौल है।
पिछले कुछ महीनों में नगर में चोरी की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। खासकर वार्ड 11 में कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। नगरवासी यह चर्चा कर रहे हैं कि नाबालिग लड़के और युवा नशे के प्रभाव में आकर इस तरह के अपराध कर रहे हैं। अब ठोस कार्रवाई जरूरी है।
Published on:
26 Oct 2024 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबलोदा बाज़ार
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
