
साढ़े 3 लाख रुपए की ठगी में आरोपी गिरफ्तार (Photo- Patrika)
CG Fraud News: नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले फरार आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा सांई ट्रस्ट में जीपी को-ऑर्डिनेटर की पोस्ट पर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की गई थी। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की थी।
प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी पदमन साहू एवं अन्य द्वारा प्रार्थिया को सांई ट्रस्ट में भर्ती चलने एवं उसमें जीपी कोऑर्डिनेटर के पद पर नौकरी लगाने का प्रार्थिया को झांसा दिया गया, जिस पर प्रार्थिया द्वारा फोन-पे एवं नगदी सहित कुल 3.50.000 आरोपियों को दिया गया। साथ ही आरोपियों द्वारा प्रार्थिया को झांसे में लेते हुए उसे जॉइनिंग लेटर भी दिया गया।
किंतु प्रार्थिया की नौकरी नहीं लगी, जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 420, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया। रिपोर्ट दर्ज होते ही प्रकरण में संलिप्त आरोपी फरार हो गए थे, जिसकी थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा सरगर्मी से पता तलाश की जा रही थी।
CG Fraud News: प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच विवेचना कार्यवाही करते हुए आरोपी पदमन कुमार साहू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम रायकोना थाना सरसींवा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थिया को नौकरी लगाने के नाम पर उसे 3.50.000 रकम लेकर की ठगी करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपी को सोमवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।
Published on:
27 May 2025 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबलोदा बाज़ार
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
