उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश हैं कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए। सोनी ने बताया कि राजस्व, पुलिस, वन, खनिज और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी रेत के अवैध खनन और परिवहन को रोकने में प्रशासन की मदद करने की अपील की।