दमकसा क्षेत्र के चिहरो, भेलवापानी घाट से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। जिम्मेदार विभाग पूरी तरह मौन हैं। शिकायत किए जाने पर कार्रवाई नहीं हो रही है, जिसकी वजह से अवैध खनिज माफिया लोग अल्प समय में अब अकूल संपत्ति इकट्ठा कर लिए हैं। शिकायत करने पर धमकी और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।