CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी महानदी में अवैध रेत उत्खनन का खेल दिनरात चल रहा है। नियमत: तीन खदानों को ही एनओसी मिली है, लेकिन 30 से अधिक घाटों से रेत की निकासी की जा रही है। रेत माफियाओं की दिलेरी इतनी बढ़ गई कि रात में भी चेन माउंटेन से उत्खनन किया जा रहा और रातभर खदानों से गाड़ियां निकल रही।