सितंबर माह में इलाके में हुई झमाझम बारिश के बाद अचानक से सीतानदी में बाढ़ आ गई थी। इस दौरान सीतानदी में रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन करने वाले तकरीबन आधा दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर बाढ़ की चपेट में आ गए थे। CG News सीतानदी में अचानक आई बाढ़ के दौरान ट्रैक्टर चालकों ने कूद कर,भाग कर अपनी जान बचाई थी। पानी कम होने के बाद नदी से ट्रैक्टर बाहर निकाला गया था। फिलहाल अवैध रेत खनन पर कार्रवाई से लोगों ने राहत ली है।