
CG Sand Mafia: हल्दी वार्ड और भंवरमरा ग्राम पंचायत के बीच स्थित ऑक्सीजोन से अवैध उत्खनन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम पंचायत और सन टू ह्यूमन संस्था की शिकायत के बाद भी खनिज विभाग और जिला प्रशासन अवैध खनन को रोक पाने में बेबस दिख रहे हैं। आखिर संबंधित विभाग और जिला प्रशासन पर किसका दबाव है, यह समझ से परे है। अब मामले की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉक्टर रमन व संभागायुक्त से करने की तैयारी चल रही है।
ऑक्सीजोन में मिट्टी और यहीं से शिवनाथ नदी से रेत की अवैध (CG Sand Mafia) निकासी चल रही है। इसके अलावा ऑक्सीजोन के हरे-भरे व कीमती पेड़ों को भी काटने का सिलसिला थम नहीं रहा। इस मामले को लेकर मंगलवार को सन टू ह्यूमन के साधकों ने जिला खनिज अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत के बगैर अनुमति के लाइन कनेक्शन देने का भी मामला सामने आया है। संस्था और ग्राम पंचायत द्वारा पहले ही एसडीएम को अवगत कराया जा चुका है। अब पंचायत द्वारा विद्युत वितरण कंपनी को आवेदन देकर वहां के बिजली कनेक्शन को तत्काल प्रभाव से काटने मांग करने की तैयारी में हैं। प्रशासन (CG Sand Mafia) को ज्ञापन देकर पंचायत की जानकारी के बगैर वहां किसी भी संस्था या व्यक्ति विशेष को किसी भी तरह की कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं देने की मांग की गई है।
संस्था के साधकों ने बताया कि संस्था द्वारा वहां सुबह 4.30 बजे योगा व प्राणायाम का अभ्यास कराया जाता है। मंगलवार सुबह भी इसी उद्देश्य से संस्था के साधक पहुंचे थे। इसी दौरान रेत (CG Sand Mafia) निकासी का कार्य चल रहा था, जिसका वीडियो भी बनाया गया है। इस वीडियो को साक्ष्य के रूप में खनिज विभाग को सौंपा गया है। लगभग एक माह से आध्यात्मिक संगठन सन टू ह्यूमनएफ ऑक्सीजन में हो रहे अवैध गतिविधियों को लेकर प्रशासन का ध्यान लगातार आकृष्ट करता रहा है।
फिर भी संबंधित विभाग और जिला प्रशासन खामोश बैठा हुआ है। संगठन द्वारा इसी मुद्दे को लेकर पिछले दिनों से कलेक्टर, एसपी, एसडीएम तथा प्रशासन के अन्य लोगों से लगातार संपर्क में हैं। जिला खनिज अधिकारी (CG Sand Mafia) ने शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र नाहटा, रेखचंद जैन, विकास अग्रवाल, अनिल जैन, रामनिवास गुप्ता, खियल गिड़वानी डब्बू, राजेश शर्मा, जवाहर सिन्हा आदि मौजूद थे।
Updated on:
22 May 2024, 5:59 PM IST
Published on:
22 May 2024, 5:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.