2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: शहर में मांस-मटन विक्रय पर बड़ी कार्रवाई, 8-10 दुकानों को किया सील, जानें वजह…

CG News: शहर में मांस-मटन दुकानों पर कार्रवाई, भाटापारा में ट्रक दुर्घटना, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस कैंप की स्थापना, और छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत।

less than 1 minute read
Google source verification
Raipur News: रायपुर में दो दिन नहीं मिलेगा मांस-मटन, बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी

CG News: शहर के अंदर मांस मटन विक्रय करने वाले लोगों के खिलाफ शुक्रवार को कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में 8 से 10 दुकानों को सील कर दिया गया और उन्हें निर्देश जारी किया गया है कि जहां पर उनकी जगह निर्धारित की गई है केवल वहीं पर ही मांस मटन बेचने की दुकान लगाई जाए।

CG News: इस वजह से उठाया गया बड़ा कदम

बता दे कि बीती रात गुरुवार को एक बछड़े को धारदार हथियार से घायल करने के बाद मामला भाटापारा में काफी गर्म हो गया है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने गंभीरता पूर्वक करवाई की। तहसीलदार यशवंत राज के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने मौके पर जाकर कार्यवाही को अंजाम दिया। बता दें की काफी समय से शहर के विभिन्न स्थानों में खुले रूप से मांस मटन की दुकान लग रही थी और क्रय विक्रय हो रहा था, जिससे लोग परेशान थे।

मांस मटन बेचने वालों के बीच हड़कंप

CG News: कार्यवाही बस स्टैंड क्षेत्र में हटरी बाजार क्षेत्र में और किसान राइस मिल के पास की गई। इस कार्यवाही से से मांस मटन बेचने वालों के बीच हड़कंप मच गया। इस पूरी कार्रवाई में तहसीलदार यशवंत राज, नगर पालिका की ओर से अजय नायडू कन्हैया ठाकुर, विकास वैष्णव, धनेश साहू, देवेंद्र गुप्ता, संजय बंजारे सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी और पुलिस विभाग से भी लोग मौजूद थे।

इधर तहसीलदार यशवंत राज ने बताया कि शहर के अंदर अब मांस मटन विक्रय पूर्णत प्रतिबंध होगा। जो कोई भी शहर के अंदर मांस मटन विक्रय करता पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर मांस मटन की दुकान लगने के लिए निर्धारित की गई है, उसी स्थान पर दुकानदार अपनी दुकान लगाए।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग