
CG News: बलौदाबाजार ब्लॉक के तुरमा गांव में दो दिन के भीतर ही डायरिया के 82 मरीज मिले हैं। खबर फैलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मंगलवार को कलेक्टर मुआयने के लिए गांव ही पहुंच गए। उन्होंने खुद पानी टंकी पर सफाई व्यवस्था का हाल देखा। अन्य जगहों का भी निरीक्षण किया। मामले में उन्होंने गांव के पटवारी और पीएचई के सब इंजीनियर को नोटिस जारी किया है। जबकि, मुआयने के दौरान गायब रहे गांव के सचिव को सस्पेंड कर दिया है।
CG News: स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1 जुलाई को 76 मरीज और 2 जुलाई 41 मरीजों का चिन्हांकन किया गया था। इनमें 82 एक्टिव मरीज हैं। 17 मरीज जिला अस्पताल, 16 सामुदायिक केन्द्र लवन में भर्ती हैं। अन्य मरीजों का गांव के हाट बाजार क्लीनिक में इलाज चल रहा है।
CG News: प्राथमिक इलाज के बाद ग्रामीणों को वापस घर भेज दिया गया है। मामले में कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए ग्राम पटवारी तुलसीराम बर्मन, सब इंजीनियर केआर पैंकरा को नोटिस जारी किया है। वहीं ग्राम के सचिव राजपाल कोसले को अनुपस्थित होने की वजह से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ब्लॉक हैल्थ ऑफिसर से भी कलेक्टर खासे नाराज हैं। उनकी सभी छुट्टियां निरस्त करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए हैं।
कलेक्टर ने पीएचई विभाग को इलाके में सप्लाई होने वाले पानी की जांच करने कहा है। जल्द से जल्द रिपोर्ट उपलब्ध करवाते हुए साफ पानी सप्लाई की सप्लाई की व्यवस्था करने भी कहा है। गांव में डायरिया के एकाएक अधिक संया में मरीज मिलने की वजहें तलाशने भी जांच के निर्देश दिए हैं। गांव में सर्वे कर जो व्यक्ति डायरिया बीमारी से प्रभावित हो रहे है, उन्हें तत्काल सुविधा मुहैया कराने कहा है। जागरूकता शिविर के माध्यम से आमजनों को मौसमी बीमारियों से बचाव व उपचार के निर्देश दिए है। पीएचई विभाग के अफसरों को पूरे गांव में ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव समेत सभी पेयजल स्रोतों की जांच करने कहा है।
निरीक्षण के लिए गांव पहुचे कलेक्टर सबसे पहले हाट बाजार क्लीनिक में चल रहे हैल्थ कैंप में पहुंचे। यहां इलाके में फैले संक्रमण की स्थिति समझी। उनसे इलाके लिए पर्याप्त दवाइयों आदि के बारे में जानकारी ली। फिर वे मरीजों व उनके परिजन से भी मिले। बारी-बारी हाल जाना। किसी तरह की परेशानी होने पर बताने भी कहा। उन्होंने मेडिकल स्टाफ को निर्देश दिए कि सबको बेहतर इलाज मिले। वहीं उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों के जरिए डोर टू डोर जानकारी जुटाने कहा है कि किसी और में बीमारी के लक्षण तो नहीं हैं। साथ ही साथ जागरूक करने भी कहा है।
Updated on:
4 Jul 2024, 8:42 AM IST
Published on:
3 Jul 2024, 5:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.