9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Nikay chunav Result 2025: बलौदाबाजार और गरियाबंद पालिका में खिला कमल, कांग्रेस का हाथ हुआ कोसों दूर

CG Nikay chunav Result 2025: नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे में गजब का रूझान देखने को मिल रहा है। इस बार भाजपा ने सभी जगह अपना कब्जा बनाया।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Nikay chunav Result 2025: बलौदाबाजार और गरियाबंद पालिका में खिला कमल, कांग्रेस का हाथ हुआ कोसों दूर

CG Nikay chunav Result 2025: नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे तेजी से सामने आने लगे हैं। रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। वहीं बलौदाबाजार और गरियाबंद नगर पालिका में भाजपा ने कमल खिला दिया है। बता दें कि बलौदाबाजार से अशोक जैन और गरियाबंद से रिखी यादव अध्यक्ष बने। यहां कांग्रेस का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया है।

तो वहीं रायपुर नगर निगम में गजब का रूझान देखने को मिल रहा है। बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे 46404 हजार से ज्यादा वोट से आगे चल रही हैं। भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि, आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है। रिजल्ट का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। 12 बजे तक तस्वीर क्लियर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: कोंडागांव नगर पालिका में भाजपा ने लहराया परचम, वहीं कांग्रेस का हुआ सूपड़ा साफ, देखें वीडियो

बता दें कि अन्य जगहों में जैसे सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने 196 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। बीजापुर और खरसिया नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है। वहीं सिमगा में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने परचम लहराया है।

CG Nikay chunav Result 2025: बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में से 2 पर बीजेपी जीत गई है। चिरमिरी और अंबिकापुर में भाजपा का कब्जा है। वहीं 8 पर काउंटिंग जारी है। 10 निगम के लिए 79 मेयर प्रत्याशी और 1 हजार 889 पार्षद कैंडिडेट्स की किस्मत EVM में कैद थी, जो एक-एक कर खुलने लगी है। दोपहर 2 बजे तक सभी निगमों में जीत हार की तस्वीर साफ हो जाएगी।