
मतदान करने कतार में लगी महिला की मौत
बलौदाबाजार। CG Second Phase voting 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान जारी है। इसी बीच मतदान देने कतार में लगी महिला की अचानक मौत हो गई है। कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम मल्दा मतदान केंद्र में एक महिला नाम सहोदरा उम्र 60 साल लाइन में लगी थी। जिसके बाद उसे अचानक हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही मौत हो गई।
70 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी
बता दें कि आज 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी है। विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिसके लिए 1.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से 81.41 लाख पुरुष और 81.72 लाख महिला वोटर हैं। 684 थर्ड जेंडर वोटर भी मतदान के लिए पंजीकृत हैं।
Updated on:
17 Nov 2023 03:33 pm
Published on:
17 Nov 2023 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबलोदा बाज़ार
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
