8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलौदाबाजार में सूनसान सड़क पर मिली लावारिस लाश और मोबाइल, फैली सनसनी

उस उस वक्त लोगों के होश उड़ गए जब लावारिस लाश और मोबाइल देखकर हैरान रह गए

2 min read
Google source verification
road accident

बलौदाबाजार/पलारी. पलारी थाना अंर्तगत ग्राम कानाकोट के मुख्य मार्ग पर उस उस वक्त लोगों के होश उड़ गए जब लावारिस लाश और मोबाइल देखकर हैरान रह गए। मौके पर ही लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ ने संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिसने शव को बरामद किया।

Read More : अजीत जोगी का बड़ा बयान, बोले- देश में दो लबरा राजा, एक केंद्र में दूसरा राज्य में

युवक की पहचान नहीं हो जाने के कारण पुलिस को दिक्कत हो रही है। शव के पास मिले मोबाइल से पुलिस सुराग खोजने में लगी हुई है। वहीं, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि युवक की हत्या हुई है या फिर उसे अज्ञात वाहन ने कुचला होगा।

Read More : उपसरपंच की इस गंदी करतूत से भड़के लोग, कलेक्टर के निर्देश पर दर्ज हुआ FIR

प्राप्त जानकारी अनुसार कानाकोट के मुख्य मार्ग पर कार्तिक पिता गुहाराम घृतलहरे 39 साल ग्राम चरौदा निवासी की लाश सड़क पर मिली। इसकी सूचना पलारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शनिवार को सुबह पोस्टमार्टम के लिए पलारी लाया। जहां पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्ती के लिए गांव में कोटवारों के माध्यम से पता लगाने की कोशिश की तब मृतक ग्राम चरौदा का होने का जानकारी मिलने पर पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं घटना स्थल से दो मोबाइल बरामद हुआ है जिससे घटना के सही कारणों का पता लगाने पुलिस जुटी हुई है।

पीएम करने वाले डॉ.पंकज वर्मा ने बताया कि शायद भारी वाहन के चपेट में आने से चोट लगना प्रतित हो रहा है। चोट के कारण ही युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी राम गोपाल सोनी ने बताया कि घटना से दो मोबाइल मिले हैं। सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा हैं मर्ग कायम कर विवेचना किया जा रहा हैं।