पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अंग्रेजों की तरह डंडे की दम पर दमनकारी नीति चला रही है। पुलिस ने कांग्रेस भवन में घूसकर महिलाओं तक को डंडे से प्रहार किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला, पूर्व सांसद पीआर खुंटे, नगर पालिका अध्यक्ष विक्रम पटेल, रुपेश ठाकुर, तुलसी वर्मा, धीरज बाजपेयी, हितेन्द्र ठाकुर, मोती वर्मा, सुशील शर्मा, समीर अग्रवाल, गोपी साहू, मनोज जैन, सुखदेव साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।