भाटापारा. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीत पर कांग्रेस भवन के सामने कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मुंह मीठा कराया एवं ढोल बजाकर एवं आतिशबाजी भी की गई। इस मौके पर सुशील शर्मा एवं सुनील माहेश्वरी ने कहा कि देश में नफरत की हार हुई है और मोहब्बत की जीत हुई है। कर्नाटक की जनता ने संप्रदायिक लोगों को हराकर देश में एक संदेश दिया है। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक की जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है।
इस जश्न कार्यक्रम में मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि सुनील महेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू, किसान कांग्रेस श्रम मंडल सदस्य आलोक मिश्रा, इंद्र साव, ईश्वर सिंह ठाकुर, अरुण यादव, टेकसिंग ध्रुव, अभिनव यदु, विनोद यदु, पवन यदु, अजय ठाकुर, नगर पालिका प्रतिनिधि सुनील गुप्ता, मुकेश साहू, दीपक निर्मलकर, मनमोहन कुर्रे राजा तिवारी, विवेक यदु, हरीश लहरे, रोहित साहू, राजा साहू, आदिल चनेजा, राजेंद्र वर्मा, शैलेंद्र अहिवार, पवन यदु, सद्दाम जालियावाला, नानू सोनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला साहू, लक्ष्मी पांडे, दानी भाट, पूर्णिमा बूलीन, ज्योति जांगड़े, शतरूपा वर्मा, हेमिन ध्रुव हिरमत साहू दसमत साहू, सतीश गेंदले, महेंद्र साहू, भुवन सिंह ठाकुर, गोपाल शर्मा, अभय देवांगन, ईश्वर ठाकुर, अताफ खान, ईश्वर सेन, कांग्रेस जन उपस्थित रहे जीत का उत्सव मनाया गया।