7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क है की पार्किंग! ट्रक व हाईवा बीचोबीच खड़े, कोई आए-जाए कैसे…?

CG News: इसके चलते आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यातायात पुलिस के द्वारा ठोस कार्यवाही नहीं करने के कारण ट्रांसपोर्टरों के द्वारा भारी वाहनो को सड़क के ऊपर खड़ा कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

Balodabazar News: बलौदा बाजार बाई पास रोड में आए दिन हैवी ट्रक, ट्रेलर, कैप्सूल गाड़ी, पेट्रोल पंप के आसपास जाम लगाकर सड़क के दोनों किनारे खड़े रहते हैं। इसके चलते आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यातायात पुलिस के द्वारा ठोस कार्यवाही नहीं करने के कारण ट्रांसपोर्टरों के द्वारा भारी वाहनो को सड़क के ऊपर खड़ा कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से इन वाहन मालिकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन बड़े वाहनों का जाम लगा रहने से छोटे वाहन जैसे मोटर साइकिल, कार, बस, सुमो, स्कॉर्पियो, टैक्स वाहन आदि परिवहन चालक जो इस मार्ग गुजरते हैं उन सभी लोगों को जाम का सामना करना पड़ता रहा है।

वहीं यातायात बाधित हो रहा है।

आम जनता एवं गरीब इसकी तकलीफ का सामना रहे हैं। विगत दिनों भारत पेट्रोल पप एइंडियन पेट्रोल पप, जिओ पेट्रोल पप सहित चार पांच पेट्रोल पंप के सामने आस पास टेलर के फंसने के कारण घंटों जाम लगा रहता है। इमरजेंसी वाहन जैसे गैस, पेट्रोल, डीजलस दूध वाहनस एबुलेंस आदि सभी ट्रैकों की लंबे जाम में फंस जाते हैं। यदि यातायात पुलिस बड़े-बड़े वाहनों को सड़क के ऊपर खड़ा करने से मना करती तो आज ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं होती।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग