
CG Suicide: शादी करने से मना करने की बात पर क्षुब्ध होकर एक युवती ने अपने हाथ की कलाई काटकर और कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अजय टंडन ने युवती को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
वहीं इसकी जानकारी होने पर प्रेमिका के घर वाले प्रेमी अजय टंडन के ग्राम गिरौदपुरी अपने घर बुलाकर शादी करने के लिए कहा, लेकिन प्रेमी ने युवती से शादी करने से साफ इंकार कर दिया, जिससे क्षुब्ध होकर प्रेमिका ने अपने हाथ की कलई की नश काटी और कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।
इस दौरान आरोपी मौके से भाग गया। तत्पश्चात युवती के परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सर्वप्रथम कसडोल एवं इसके बाद चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल बलौदाबाजार लाया गया। जहां इलाज के दौरान मृतिका की मौत हो गई। इस मामले की रिपोर्ट पर चौकी गिरौदपुरी पुलिस द्वारा जांच कार्यवाही करते हुए प्रकरण में अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 108 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी अजय टंडन (31), निवासी ग्राम बलौदा (हसुवा) थाना गिधौरी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा मृतिका को शादी करने का झांसा देने देकर प्रेम संबंध स्थापित करना एवं बाद में शादी करने के लिए मना करना स्वीकार किया गया। जिससे क्षुब्ध होकर मृतिका द्वारा आत्महत्या कर लिया गया। प्रकरण में आरोपी को सोमवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
कांकेर जिले में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने खेत में जाकर कीटनाशक पी लिया जिस कारण से उनकी मौत हो गई। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार वाले उनके खिलाफ थे। परिवार के विरोध के बाद दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला किया। जब ग्रामीण महुआ बीनने के लिए खेत में गए तो दोनों के शव देखे।
मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान लक्ष्मीपुर के रहने वाले राकेश अचला और जाबेली की रहने वाली कुमारी जगवती बडडे के रूप में हुई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे। जिस कारण से घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।
Published on:
01 Apr 2026 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबलोदा बाज़ार
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
