24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: आम तोडऩे की सजा कुछ इस कदर, मासूम को पटक पटक कर मारा, हालत गंभीर…

CG News: घटना का विडियो वायरल होने के बाद खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिसके बाद लोगों में आक्रोश नजर आया। सभी लोगों का एक ही सवाल था कि एक बच्चे को महज एक आम तोडऩे की सजा इतनी कठोर कैसे दी जा सकती है।

2 min read
Google source verification
CG News: आम तोडऩे की सजा कुछ इस कदर, मासूम को पटक पटक कर मारा, हालत गंभीर

CG News: बलौदाबाजार जिले के ग्राम रवान स्थित सीमेंट फैक्ट्री में रविवार शाम को एक 12 वर्षीय बालक दिनेश्वर साहू को आम तोडऩे के आरोप में सुरक्षा गार्डों द्वारा बेरहमी से पीटा गया। बालक अत्यधिक गरीब परिवार से है और उसके पिता का निधन हो चुका है। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट करने वाले आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच एवं विवेचना कार्रवाई जारी है।

रविवार को घटना का विडियो वायरल होने के बाद खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिसके बाद लोगों में आक्रोश नजर आया। सभी लोगों का एक ही सवाल था कि एक बच्चे को महज एक आम तोडऩे की सजा इतनी कठोर कैसे दी जा सकती है। बालक को डांटकर भगाया भी जा सकता था।

घटना की जानकारी वीडियो के माध्यम से पता चलने पर बलौदा बाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष रविशंकर वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि अक्षय भारती, ब्लॉक अध्यक्ष छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना खिलेंद्र वैष्णव बच्चे के घर पहुंचे और तत्काल बलौदा बाजार विधायक छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा को इस घटना विषय में अवगत कराया।

वहीं पूर्व अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम शैलेश नितिन त्रिवेदी, कांग्रेस नेता अनिल साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविशंकर वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना चंद्रकांत यदु बाबा, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र बंजारे, जनपद सदस्य घनश्याम वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि अक्षय भारती सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर बालक के साथ मारपीट करने वाले सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस विभाग धारा 296, 351 (2),115 (2), 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्पश्चात थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट करने वाले आरोपी सिक्योरिटी गार्ड श्रीराम पाण्डेय उम्र 33 वर्ष को रविवार रात्रि में ही रिपोर्ट के 01 घंटे के भीतर हिरासत में लिया गया है।

मामले में जांच एवं विवेचना कार्रवाई जारी है तथा गवाहों से पूछताछ एवं वायरल वीडियो के आधार पर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।