
news
बलौदाबाजार. यहां से करीब तीन किमी दूर रायपुर मार्ग ग्राम पर लिमाही खार में सड़ी गली लाश मिली। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक लिमाही खार स्थित खेत को आनंद अग्रवाल द्वारा संतोष धु्रव को बोआई के लिए दिया गया है। गुरुवार सुबह जब संतोष खेत की निंदाई के लिए गया तो उसने क्षत-विक्षत अवस्था में लाश देखी। उसने इसकी सूचना कोटवार को दी। कोटवार ने सिटी कोतवाली तक सूचना पहुंचाई। पुलिस को संजू सिंह निवासी ग्राम लिमाही द्वारा अपने पिता की एक माह पूर्व लापता होने की जानकारी दी गई थी। सिटी पुलिस ने संजू सिंह को शिनाख्त के लिए बुलाया गया। संजू ने पिता लेखराम डांडेकर के रूप में पहचान की। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
ट्रेन की चपेट में आने से मौत
भाटापारा के धौंराभाठा रेलवे फाटक के समीप गुरुवार रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई गई है। ग्रामीण थाने में इसकी सूचना मालिक संत सतनामी ने दी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
Published on:
13 Oct 2017 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबलोदा बाज़ार
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
