27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटैचमेंट टीचरों को वापस लौटने के आदेश, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

इस कड़े आदेश के बाद क्षेत्र की स्कूलों से मनचाही स्कूलों और जगहों पर गए टीचरों (Government Teacher) में हडक़ंप की स्थिति देखी जा रही है। ऐसे टीचरों को भी अपनी मूल शाला में पढ़ाने जाना होगा, जिन्होंने विभाग मुख्यालय (Education Department) सहित दूसरे विभाग में अपनी तैनाती करवाई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Anjalee Singh

•

Updated: 24 Jun 2019, 6:09 PM IST

Primary Teacher

Government issued New Guideline for the teachers' transfer

भाटापारा (सूरजपुरा). टीचरों का अटैचमेंट खत्म। तत्काल प्रभाव से 24 जून से अपनी मूल शालाओं (Goverment teacher) में लौटें अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस कड़े आदेश के बाद क्षेत्र की स्कूलों से मनचाही स्कूलों और जगहों पर गए टीचरों में हडक़ंप की स्थिति देखी जा रही है। ऐसे टीचरों को भी अपनी मूल शाला में पढ़ाने जाना होगा, जिन्होंने विभाग मुख्यालय सहित दूसरे विभाग में अपनी तैनाती करवाई हैं।अटैचमेंट की सुविधा खत्म करने के आदेश के बाद समूचे जिले में हलचल देखी जा रही है। खासकर भाटापारा ब्लॉक में यह हलचल कुछ ज्यादा ही देखी जा रही है, क्योंकि अपनी राजनीतिक पहुंच के दम पर अध्यापन के काम से बचने के लिए खंड शिक्षा मुख्यालय सहित दूसरे विभागों में अपनी तैनाती करवाई है। संचालक लोक शिक्षण के आदेश के बाद अब यह सभी स्कूलों में लौटने के लिए बाध्य होंगे। आदेश में साफ शब्दों में कहा गया है कि तत्काल अपनी उपस्थिति 24 जून को अपनी मूल शाला में दें अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

भाटापारा ब्लॉक में इस आदेश के बाद अटैचमेंट में काम कर रहे लगभग 35 टीचरों को 21 जून को आदेश जारी कर दिया गया है। कहा गया है कि प्रधानपाठक अटैचमेंट में चल रहे टीचरों को तत्काल कार्य मुक्त करें। टीचरों को जारी आदेश में कहा गया है कि वे अनिवार्य रूप से 24 जून को अपनी मूल शाला में उपस्थिति दें।

21 जून को जारी आदेश में अध्ययन-अध्यापन के काम में लगे टीचरों को अपनी मूल शालाओं में लौटने का आदेश उन टीचरों पर भी समान रूप से प्रभावी होगा जो खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लेकर दूसरे विभाग में काम कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने दो टूक शब्दों में कहा हैं ‘टीचर हैं तो उन्हें स्कूल जाना ही होगा चाहे, वह इस वक्त कहीं भी काम क्यों ना कर रहे हो।’ इस आदेश के बाद ऐसे टीचरों में सबसे ज्यादा हलचल देखी जा रही है।

एकल शिक्षक और शिक्षकविहीन स्कूलों में अटैचमेंट में चल रहे टीचरों को इस आदेश से मुक्त रखा गया है। आदेश में कहा गया है कि वे पूर्व की भांति अपने कार्य करते रहेंगे। यह इसलिए, क्योंकि इनका अटैचमेंट खत्म करने के आदेश से यदि ये लौट जाते तो ऐसी स्कूलें बंद हो जाती। इसलिए यह आदेश ऐसे स्कूलों में प्रभावी नहीं होगा।

खंड शिक्षा अधिकारी, भाटापार

एके भार्गव, जिला शिक्षा अधिकारी,बलौदा बाजार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग