
पुलिस ने नकली नोटों के डील पर की कार्रवाई, 3 युवकों को किया गिरफ्तार, कैश और एक बाइक बरामद
बलोदा बाजार। असली के बदले कई गुना ज्यादा नकली नोट के लालच में आकर सेमरा निवासी फिरंगी पटेल डेढ़ लाख रुपए गंवा बैठा। रिपोर्ट पर पुलिस ने दो आरोपियों को राशि सहित गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी फिरंगी पटेल साकिन सेमरा थाना गिधौरी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक आदमी फोन कर उन्हें बताया कि हम लोग नकली नोट चलन में लाने के लिए ज्यादा नोट देकर बदले में कम पैसा लेते हैं। वह लालच में आ गया और डेढ़ लाख रुपए असली नोट के बदले 13 लाख रुपए के नकली नोट लेने पर वह राजी हो गया। आरोपी के बताई जगह पर वह नकली नोट लेने गया, जहां उससे वे असली नोट डेढ़ लाख रुपए लेकर उसे डरा धमका कर फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी कैलास चन्द्र दास के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं सायबर सेल बलौदाबाजार के संयुक्त टीम ने दो आरोपियों पिताबंर बरिहा (23) पिता श्यामलाल निवासी गिधापाली थाना बसना, जयलाल बरिहा (27) पिता गोपी निवासी गिधापाली हाल बह्मनी थाना बसना महासमुंद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटर साइकिल प्लेटिना एवं लूटी गई रकम में से 74.400 रुपए जब्त किया है।
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल बलौदाबाजार भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कैलास चंद्र दास, प्रधान आरक्षक मानिकराम बंजारे, आरक्षक पवन डहरिया, रामलाल कैवर्त्य, जगराम लहरे, राहुल सागर, नरेंद्र निषाद एवं सायबर सेल बलौदाबाजार से प्रधान आरक्षक अंजोर मांझी नरेश खुंटे, आरक्षक अजय यादव का विशेष योगदान रहा।
Published on:
21 Sept 2023 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबलोदा बाज़ार
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
