24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pre-Monsoon का जलवा : प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश से 10 डिग्री गिरा पारा, भारी बारिश का अलर्ट जारी

Pre-Monsoon Rain In CG: प्रदेश के मौसम( CG Weather) विभाग द्वारा इस वर्ष 22-24 जून तक मानसून की दस्तक( Monsoon In Chhattisgarh) की जानकारी दी गई थी। बीते कुछ सालों में जून के पहले सप्ताह तक एक दो बार प्री मानसून( Pre- Monsoon rain) की बारिश हो जाती थी, परंतु इस वर्ष जून माह का तीसरा सप्ताह प्रारंभ होने के बाद भी लोगों का प्री मानसून का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

2 min read
Google source verification
Pre-Monsoon का जलवा : प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश से 10 डिग्री गिरा पारा, भारी बारिश का अलर्ट जारी

Pre-Monsoon का जलवा : प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश से 10 डिग्री गिरा पारा, भारी बारिश का अलर्ट जारी

Pre-Monsoon Rain In CG: बलौदाबाजार. विदित हो कि प्रदेश के मौसम विभाग द्वारा इस वर्ष 22-24 जून तक मानसून की दस्तक की जानकारी दी गई थी। बीते कुछ सालों में जून के पहले सप्ताह तक एक दो बार प्री मानसून की बारिश हो जाती थी, परंतु इस वर्ष जून माह का तीसरा सप्ताह प्रारंभ होने के बाद भी लोगों का प्री मानसून का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पर नगर समेत पूरे इलाके में गुरुवार देर शाम लगभग 7.30 बजे से लगभग एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई।

Pre-Monsoon Rain In CG: बारिश होते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। प्री मानसून की पहली बारिश होते ही मौसम पूरी तरह से बदल गया। गुरुवार दोपहर तक भीषण गर्मी से हलाकान लोगों को बारिश होते ही ठंडी हवाओं के चलने से राहत मिली। बारिश होते ही अधिकांश युवा मोटर साइकिलों में बारिश का मजा लेने सड़क पर निकल गए।

Pre-Monsoon Rain In CG:वहीं, बच्चे घरों के आंगन तथा छत पर बारिश में भीगकर प्री मानसून का मजा लेते रहे। प्री मानसून का असर शुक्रवार को भी नजर आया तथा दिन भर बदली छाए रहने की वजह से बीते पखवाड़े भर से 43-45 डिग्री के बीच चल रहे तापमान घटकर सीधे 35-36 डिग्री तक पहुंच गया।

Pre-Monsoon Rain In CG: प्री मानसून बारिश( monsoon nsoon rain IN CG) की खासियत गर्मी और आर्द्रता के हालात होते हैं। यह असहज स्थिति दिन और रात पूरे समय रहती है। लेकिन तेज हवाएं गर्मी से कुछ सुकून दे जाती हैं। मानसून ( Monsoon rain in CG) में हवाओं और लंबे समय तक बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिल जाती है। इसके अलावा बादल और उनके बहाव में भी खासा अंतर देखने को मिलता है। प्री मानसून के बादल ऊपर की ओर जाते हैं और प्राय: शाम को ही बरसते हैं।

मानसून तथा प्री मानसून के बादलों का भी विशेष अंतर होता है। जहां प्री मानसून के बादल ऊपर की ओर जाते हैं और अधिक तापमान पर बनते हैं, वहीं मानसून के बादल परतों वाले बादल होते हैं एक स्थान से दूसरे स्थान तक लंबी दूरी तक जाते हैं। इन परतों में नमी की मात्रा ज्यादा होती है। प्री मानसून की बारिश तेज और तीखी होती है जो एक दो दिन में ही खत्म हो जाती है। वहीं मानसून बारिश की पारी लंबी होती है और यह बारिश बार-बार भी होती है। दोनों ही तरह की बारिश एक साथ देखने को नहीं मिलती है। मानसून की बारिश दिन में किसी भी समय आ सकती है, लेकिन प्री मानसून बारिश दोपहर के बाद या शाम को ही आती है। इसके अलावा दोनों बारिशों में हवा का भी अंतर होता है।