6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका ने जिम्मेदारों की लापरवाही की थी उजागर, हाथी की करंट से मौत मामले में रेंजर को हटाया

पंचराम यादव की अपने कार्य में घोर लापरवाही की वजह से पीसीसीएफ संजय शुक्ला की कार्रवाई के बाद पंचराम यादव को हटाकर देवपुर मुख्यालय में अटैच किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
पत्रिका ने जिम्मेदारों की लापरवाही की थी उजागर, हाथी की करंट से मौत मामले में रेंजर को हटाया

पत्रिका ने जिम्मेदारों की लापरवाही की थी उजागर, हाथी की करंट से मौत मामले में रेंजर को हटाया

बलौदा बाजार वनमडल के देवपुर वन परिक्षेत्र में ग्राम पकरीद विश्राम गृह के सामने गिधपुरी मार्ग पर एक हाथी की मौत के बाद आखिरकार लापरवाह रेंज प्रभारी पंचराम यादव को हटाया गया है। पंचराम यादव की अपने कार्य में घोर लापरवाही की वजह से पीसीसीएफ संजय शुक्ला की कार्रवाई के बाद पंचराम यादव को हटाकर देवपुर मुख्यालय में अटैच किया गया है।

पत्रिका ने हाथी की मौत की वजह और जिम्मेदारों की लापरवाही को उजागर किया था। इस पर वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय शुक्ला ने 11 नवंबर को आदेश जारी करते हुए पंचराम यादव को देवपुर मुख्यालय में अटैच किया है।

आदेश में पंचराम यादव पर वन्यप्राणी की सुरक्षा में गंभीर चूक एवं लापरवाही बरतने को वजह बताते हुए और अपने अधिनस्थ कर्मचारियों पर नियंक्षण नहीं रख पाने की बात सामने आई है। पंचराम यादव के स्थान पर प्रशिक्षु रेंजर विजेन्द्र तिवारी को पदस्थ किया गया है। बता दें ७ नवंबर को देवपुर परिक्षेत्र बलौदा बाजार वनमंडल अंतर्गत पूर्व गिधपुरी बीट कक्ष क्रमांक 299 में 01 नर हाथी जिसकी उम्र लगभग 22 से 25 वर्ष को मृत अवस्था में पाया गया था।

हाथी की मृत्यु के 72 घंटे बाद ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग को जानकारी मिली थी, जो विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही दर्शाता है। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान उत्पन्न हो गया है तथा शिकायत की जा रही है कि विभागीय अधिकारी ना तो मुख्यालय में रहते हैं तथा ना ही वे नियमित गश्त करते हैं। जिसकी वजह से वनक्षेत्रों में शिकारियों की चांदी है तथा खुलेआम शिकार किया जा रहा है।